Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

संसद की रणनीति नतीजों के बाद!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 6, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
कांग्रेस
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति बनाने के लिए पार्टी के रणनीतिक समूह के साथ बैठक की है। दोनों सदनों के नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की और कांग्रेस की रणनीति के बारे में चर्चा की। लेकिन संसद में विपक्ष की क्या रणनीति होगी और सरकार कैसे काम करेगी, इसकी असली रणनीति चुनाव नतीजों के बाद बनेगी। संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू हो रहा है। उसी दिन दिल्ली नगर निगम के नतीजे आएंगे और उसके अगले दिन यानी आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

दिल्ली नगर निगम, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव में सिर्फ तीन पार्टियां सीधे शामिल हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी। लेकिन नतीजों पर इन तीन पार्टियों के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों की नजर भी होगी। अगर कांग्रेस का प्रदर्शन औसत से बेहतर होता है। वह हिमाचल प्रदेश में जीतती है और गुजरात में नंबर दो पार्टी रहती है तब विपक्ष की पार्टियां उसकी रणनीति के हिसाब से काम करेंगी। फिर कांग्रेस के साथ विपक्षी पार्टियों की एकजुटता भी बनेगी और संसद में सरकार को घेरने की साझा योजना भी बनेगी।
लेकिन अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं हुआ और वह दोनों राज्यों में विधानसभा का चुनाव हारी और दिल्ली नगर निगम में तीसरे स्थान पर रही तो विपक्षी पार्टियां उसकी अनदेखी करेंगी। ध्यान रहे संसद के बजट सत्र के दौरान पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आए थे और पांचों राज्यों में कांग्रेस बुरी तरह से हारी थी। उसके बाद बजट सत्र के दूसरे हिस्से में कांग्रेस के साथ विपक्ष की कोई साझेदारी नहीं बन पाई थी। विपक्षी पार्टियां अपने अपने हिसाब से राजनीति कर रही थीं। इस बार भी अगर कांग्रेस नहीं जीतती है तो उसे अपनी लड़ाई अकेले लडऩी होगी।

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

नतीजों का असर सरकार के कामकाज पर भी पड़ेगा। अगर भाजपा दो में से एक राज्य हारती है और दिल्ली नगर निगम गंवाती है तो वह बैकफुट पर आएगी। दिल्ली नगर निगम की जीत आम आदमी पार्टी को बड़ी ताकत दे सकती है। वैसे भी वह विपक्ष से अलग अकेले राजनीति कर रही है। लोकसभा में उसके पास एक भी सांसद नहीं हैं लेकिन राज्यसभा में उसके 10 सांसद हैं। वह दिल्ली की जीत के बाद राज्यसभा में सरकार को ज्यादा आक्रामक तरीके से घेरेगी। जहां तक भाजपा का सवाल है तो वह दोनों राज्य जीतने की उम्मीद कर रही है। अगर दोनों जगह भाजपा जीती तो संसद की कार्यवाही पहले की तरह चलती रहेगी और सरकार विपक्ष के विरोध पर ध्यान नहीं देगी। सो, दो राज्यों और दिल्ली नगर निगम के नतीजों से संसद का मूड तय होगा और आगे की राजनीति की भी दिशा तय होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आरईसी ने राजस्थान सरकार के साथ 20,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

March 11, 2024
Sisodia

सिसोदिया को ED ने कोर्ट में किया पेश, लगाए कई गंभीर आरोप

March 10, 2023
श्मशान और मरघट

श्मशान और मरघट की ज़मीनों का होता अंतिम संस्कार, जिम्मेदार मौन…?

September 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.