Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंचों पर देश की ताकत बढ़ी – जयपाल सिंह चौहान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 2, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

’हरिद्वार 2 जून’। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला भाजपा पर आयोजित प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार ऐतिहासिक कार्य करते हुए 8 वर्ष पूर्ण सफलता के साथ पूरे कर रही है। देशवासियों का खुद पर भरोसा और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंचों पर देश की ताकत बढ़ी है। डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा पूरे देश में मनाया जा रहा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाडा सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं अपितु हजारों लाखों कार्यकर्ताओं के सहयोग से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। ताकि वह भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

डबल इंजन की सरकार केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश में सीएम धामी जी के नेतृत्व में जिस तरह से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और जन कल्याणकारी योजनाओं से व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने का काम कर रही है यह सर्वविदित है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान योजना का अभी तक पूरे देश में सवा तीन करोड़ लोगों को लाभ मिल चुका है। हरिद्वार जनपद के 80हजार से ज्यादा लोगों आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। जिसमें लगभग 134 करोड रुपए का खर्च आया है जो अन्य जिलों से कहीं ज्यादा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में 20 हजार से भी अधिक बेटियों को इस योजना से लाभ मिला है। स्वच्छ भारत मिशन योजना में लगभग पौने दो लाख परिवारों को शौचालय मिले हैं। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से एक दिन पूर्व ही जनपद के 1 लाख 34 हजार किसानों को 11वीं किस्त का लाभ मिला है। छोटे किसान को अब खाद बीज की चिंता नहीं होती।

इन्हें भी पढ़े

Sankalp India Charitable

संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!

August 31, 2026
cm dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

August 31, 2026
haridwar kumbh mela

एक तरफ लाखों श्रद्धालु दूसरी तरफ जंगल, अर्धकुंभ में हाथियों की निगरानी का बना खास प्लान

August 31, 2026
jageshwar dham almora

क्यों खास है जागेश्वर मंदिर? जानिए 125 मंदिरों वाले इस शिव धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

August 31, 2026
Load More

उन्हें भरोसा है कि देश का प्रधानमंत्री उनकी चिंता करने लगा है। हर घर नल हर नल जल योजना के माध्यम से अभी तक 6लाख लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध हुआ है। लगभग 2 करोड 39 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराएं गए हैं। महिलाओं को अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पिछले 8 वर्षों में 45 करोड़ से अधिक जनधन खाते खुलवाए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के समय सरकार ने जनधन खातों के माध्यम से आम जनमानस को आर्थिक मदद पहुंचाने का कार्य किया है। महिलाओं में सुरक्षा और आत्मसम्मान के भाव को जागृत हुआ है। सरकार ने युवाओं में अपार ऊर्जा का संचार किया है। किसानों का विश्वास जगाया है और आम नागरिक के भरोसे को जीतने का काम किया है। सरकार किसानों को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। समय-समय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाना हो, सिंचाई योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन हो अथवा स्वायल हेल्थ कार्ड के द्वारा खेती को बढ़ावा देना या फिर मंडियों के द्वारा किसानों की फसल को बाजार तक पहुंचाना हो, सरकार ने हर दिशा में किसानों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। मोदी सरकार के प्रयासों से उज्जवला योजना से महिलाओं के जीवन में उजाला आया है। आज 9 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को धुए से आजादी दिलाने के लिए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन केंद्र सरकार ने दिए है।

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए वादे के अनुसार उत्तराखंड की पात्र माताओं बहनों के लिए साल में 4 सिलेंडर मुक्त देने की घोषणा की है। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा पहुंचाकर बिचौलियों एवं भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का काम किया है। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे पहला टीकाकरण अभियान भारत में ही चलाया गया। देश में कोरोना का पहला मामला आने के 1 साल से भी कम समय में कोविड-19 वैक्सीन का देश के वैज्ञानिकों के द्वारा निर्माण किया गया। अब तक 190 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई हैं। वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को मानते हुए 100 से अधिक देशों को इस महामारी से बचाव हेतु वैक्सीन दी गयी। वैश्विक महामारी से प्रभावित होने वाले 80 करोड़ भारतीयों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2 वर्ष से पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण देशभर में चल रहा है। इन सब योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन स्कीम, खेलो इंडिया योजना, पीएम कौशल विकास योजना, डिजिटल भारत आत्मनिर्भर भारत, नमामि गंगे स्वच्छ गंगा संरक्षण मिशन, संपत्ति कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, वन रैंक वन पेंशन जैसी अनेकों योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। देवभूमि का विमर्श बदला है।

अब लोग इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, गरीबों की बात कर रहे हैं। यह सब जनता के विवेक से चुनी हुई भाजपा सरकार द्वारा ही संभव हो पा रहा है। जनपद हरिद्वार में इन योजनाओं के साथ-साथ अन्य कई प्रमुख कार्य हुए हैं। जिनमें मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य प्रगति पर है, कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई की कमी को देखते हुए चिकित्सालयो में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण हुआ है, हरिद्वार शहर में भूमिगत गैस सप्लाई के साथ-साथ बिजली के तारों से मुक्त करते हुए अंडर ग्राउंड विद्युत सप्लाई की जा रही है। हरिद्वार शहर को जाम से बचाने के लिए रिंग रोड के कार्य का प्रथम चरण शुरू हो चुका है। रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लक्सर से हरिद्वार डबल लेन करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक लाइन भी शुरू की गई है। हरिद्वार को फोरलेन हाईवे से जोड़ दिया गया है। उत्तरी हरिद्वार में डिग्री कॉलेज जैसे अनेकों कार्य भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास के क्षेत्र में किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी जनपद में विकास कार्यों के मामले में नए आयाम स्थापित करेगी। पत्रकार वार्ता में में जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला कार्यालय प्रभारी एवं प्रेस संयोजक लव शर्मा उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

विजयदशमी समापन पर हुआ भंडारे का आयोजन

October 6, 2022

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की तकनीक, कृषि गतिविधियों और कटाई के तरीकों का दिया प्रशिक्षण

October 3, 2024
CM Dhami

सिधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब!

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.