Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

महिला और युवा… पीएम मोदी ने बताया जीत का नया ‘MY’ फॉर्मूला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2025
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे के अब तक के रुझानों में एनडीए ने “160 पार” का आंकड़ा हासिल कर लिया है. 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 121 है, और एनडीए इससे कहीं ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. दूसरी तरफ, महागठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन से भी पिछड़ गया है.

सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई और पोस्टल बैलेट ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त मिल गई. 2.30 बजे तक के रुझानों के हिसाब से अगर बात करें तो बीजेपी 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है और जेडीयू “बड़े भाई” की भूमिका से खिसकती नजर आ रही है.

इन्हें भी पढ़े

Temples

मंदिरों में VIP दर्शन खत्म होगा क्या, हाईकोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस

May 31, 2026
Kedarnath Dham

अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!

May 31, 2026
pm modi

दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

May 31, 2026
दवा उद्योग

महंगी दवाओं से मिलेगी राहत! सरकार ने तय किए दवाओं के दाम

May 31, 2026
Load More

बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक बार फिर गमछा लहराकर लोगों का अभिनंदन किया. मंच पर पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं.

पीएम मोदी ने बिहार में चुनाव रैलियों के दौरान भी गमछा लहरकार बिहार की जनता को बड़ा संदेश दिया था. उन्होंन मुजफ्फरपुर के मैदान में करीब 30 सेकंड तक गमछा लहराया था और भीड़ की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया था. इससे पहले अगस्त महीने में औंता-सिमरिया पुल के उद्घाटन के दौरान भी उन्होंने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत छठी मईया की जय के साथ की. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया. आज बिहार में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया. हम एनडीए के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं. हम अपनी मेहनत से जनता का दिल जीतने की कोशिश करते रहते हैं. हमने जनता का दिल जीत लिया है. इसलिए आज बिहार ने बता दिया है- फिर एक बार NDA सरकार.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है. मैं सभी दलों की तरफ बिहार की जनता को नमन करता हूं. मैं आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं. एक पुरानी कहावत है- लोहा लोहे को काटता है. बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY (मुस्लिम-युवा) फार्मूला बनाया, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक नया MY फार्मूला दिया है- यह है महिला और यूथ.

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी पार्टी कोई आपत्ति नहीं जताती थी. हालाँकि, इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी. आज मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी. बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है. बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना.

आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है, और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं. उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वाले पुराने और सांप्रदायिक MY Formula को ध्वस्त कर दिया है. मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं. यह सिर्फ एनडीए की जीत नहीं है. यह लोकतंत्र की भी जीत है. इसने चुनाव आयोग में जनता का विश्वास मजबूत किया है. पिछले कुछ वर्षों में, खासकर हाशिए पर पड़े समूहों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि, चुनाव आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है. यह वही बिहार है जो कभी माओवादी उग्रवाद से ग्रस्त था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान अक्सर दोपहर 3 बजे तक ही समाप्त हो जाता था. हालांकि, इस चुनाव में लोगों ने उल्लेखनीय उत्साह के साथ मतदान किया.

बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है. अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, ‘मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है. बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है. अब हर दल का दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें और शत प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके.

बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है. आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है. बिहार ने फिर दिखाया है, ‘झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’. बिहार ने डंके की चोट पर ​कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी. राष्ट्र अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए मतदान कर रहा है. एक ऐसा दृष्टिकोण जहां हर परिवार को अवसर, सम्मान और समानता मिले. एक ऐसा समाज जहाँ तुष्टिकरण के लिए कोई जगह न हो. तुष्टिकरण के युग की जगह अब सार्वभौमिक संतुष्टि (संतुष्टिकरण) ने ले ली है. भारत की जनता अब केवल विकास चाहती है.

जेपी नड्डा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि ये सुनामी है. इस सुनामी ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की जनता हो, या देश की जनता हो, आदरणीय प्रधानमंत्री जी पर सभी को अटूट विश्वास है और प्रदेश को आगे ले जाने के लिए उन्होंने विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है. यह चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बड़े स्पष्ट रूप से विकास बनाम जंगलराज के बीच था. और लोगों ने विकास को जनादेश देकर उसपर मुहर लगाई है.

नड्डा ने कहा कि यह चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बड़े स्पष्ट रूप से विकास बनाम जंगलराज के बीच था. और लोगों ने विकास को जनादेश देकर उसपर मुहर लगाई है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति, pro active government और डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर आशीर्वाद दिया है. विकास के रोडमैप ने बिहार की धरती पर जंगलराज को no entry का स्पष्ट संदेश दे दिया है. आज के नतीजों में highest strike rate हमें देखने को मिला है. आपने (मोदी) तो बहुत पहले चुनावी सभा में बताया था कि 14 नवंबर का इंतजार करें, उस दिन बिहार की जनता स्पष्ट संदेश देगी और बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है.

नीतीश कुमार ने नतीजों को लेकर एक्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है. इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद.

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद. एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है. इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेन्द्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार. आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पंजाब किसान

औसत बारिश के बावजूद क्यों है परेशान भारत के किसान!

July 22, 2023
rahul gandhi

राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ भाषण… वोट चोरी के आरोपों पर ‘H-Files’!

November 5, 2025

उत्तराखंड: सैन्य गांव सवाड़ पर पल्ला झाड़ते अधिकारी

November 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मंदिरों में VIP दर्शन खत्म होगा क्या, हाईकोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस
  • अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा!
  • चीन को ‘चेकमेट’ करने के इरादे से भारत आए म्यांमार के राष्ट्रपति!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.