Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

प्रत्येक भारतवासी के लिए आदर्श है प्रभु श्रीराम का जीवन-स्वामी अवधेशानंद गिरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 7, 2022
in धर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन प्रत्येक भारतवासी के लिए आदर्श है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए और अपने सामर्थ्य अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए। तभी एक सशक्त समाज का निर्माण और रामराज्य की कल्पना की जा सकती है। कनखल स्थित हरे राम आश्रम में श्री राम कथा का आयोजन संत महापुरुषों के सानिध्य में दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत के इतिहास में भगवान श्रीराम पहले ऐसे महापुरुष हुए। जिन्होंने सत्ता का मोह त्याग कर अपने माता-पिता की आज्ञा का अनुसरण करते हुए 14 वर्ष का कठोर बनवास ग्रहण किया और रावण का संहार कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त की। भारत के इतिहास में उनका पराक्रम, संघर्ष हमेशा ऐतिहासिक रहेगा। हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के आदर्श है और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं। प्रभु श्रीराम चरित्र मानस परम पवित्र ह।ै देवता भी श्रीराम के चरित्र के रहस्य को समझ नहीं पाते। श्री राम कथा का सारांश यही है कि हमें प्रभु श्रीराम की तरह मर्यादित होकर अपने जीवन के उत्तरदायित्व को निभाना होगा।

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने कहा कि आज पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रचलन के कारण जिस प्रकार भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर प्रहार हो रहा है। उसके परिणाम स्वरूप हमारी युवा पीढ़ी तेजी से भ्रमित हो रही है। ऐसे में यदि भारतीय संस्कृति, वेदों, पुराणों, ग्रंथों के प्रसंगों का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया तो भावी पीढ़ी को उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। श्रीराम कथा आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम का चरित्र जहां एक और पारिवारिक रिश्तो की अहमियत को दर्शाता है वहीं दूसरी ओर जात पात के भेदभाव को मिटाकर मानव मात्र में सौहार्द की भावना को जागृत करता है। इस अवसर पर कथा व्यास विजय कौशल महाराज, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, डा.जितेंद्र सिंह, विमल कुमार, प्रो.प्रेमचंद्र शास्त्री, नीलाम्बर खर्कवाल, रमेश उपाध्याय, रामचंद्र पाण्डेय, हरीश कुमार, डा.अश्वनी चौहान, मयंक गुप्ता, स्वामी केशव मुनि, स्वामी परमेश्वर मुनि, स्वामी उमेश मुनि, श्रीमहंत अद्वैत दास, महंत रामसागर मुनि, महंत दामोदर दास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत निरंजन दास, महंत प्रेमदास, महेंद्र दामोदर शरण दास, महंत निर्मल दास, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महंत गोविंद दास, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशमुनि, महंत श्रवण मुनि, महंत सुतीक्षण मुनि, महंत गंगादास, महंत रंगनाथ दास, महंत सर्वेश मुनि, महंत दुर्गेश मुनि, अनीता शर्मा,  सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

October 12, 2026
Navratri

शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें मां दुर्गा के स्वरुप की उपासना और मंत्र जप, मिलेगा लाभ

October 11, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Area Panchayat member

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अनिश्चितकालीन धरने का किया समापन

September 21, 2025
madrasa

उत्तराखंड: मदरसों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पढाई, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला !

May 21, 2025
china budget

चीन का रक्षा बजट दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा, कौन से देश हैं टॉप 5 में

March 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.