Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

(नईदिल्ली)राहुल का फर्जी वीडियो साझा करने के लिए भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 4, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नयी दिल्ली,04 जुलाई (आरएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘फर्जी वीडियो साझा करने और झूठ फैलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसदों राज्यवर्धन सिंह राठौर और सुब्रत पाठक तथा और तीन अन्य लोगों के खिलाफ छत्तीसढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बारे में झूठ फैलाए जाने को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी बताया कि राहुल गांधी का एक वीडियो उदयपुर की घटना से जोडक़र प्रसारित किए जाने के संदर्भ में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक एवं भोला सिंह और भाजपा विधायक कमलेश सैनी और कुछ अन्य के खिलाफ छह राज्यों में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गत शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर कहा था कि वह राहुल गांधी के बारे में ‘झूठ फैलाने के लिए अपने नेताओं की तरफ से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, राहुल गांधी का वीडियो एक समाचार चैनल पर प्रसारित हुआ था। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड स्थित उनके कार्यालय पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले के संदर्भ में उसके पूर्व अध्यक्ष ने एक टिप्पणी की, जिसे एक चैनल ने उदयपुर की घटना से जोडक़र पेश कर दिया। बाद में इस चैनल ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। खेड़ा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, हमारे महासचिव जयराम रमेश जी ने नड्डा जी को 24 घंटे का वक्त दिया था। कल रात तक कोई जवाब नहीं आया। हमने छह राज्यों- राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में राठौर और कुछ अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राठौर और चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राठौर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। आप धर्मांधता की आग को भडक़ा रहे हैं और राहुल गांधी को आतंकवादियों से जोडऩे की जुर्रत भी करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में कल 28 मिनट का भाषण दिया, लेकिन देश का माहौल ठीक करने के लिए दो शब्द नहीं बोला। सुप्रिया ने जोर दिया, झूठ अब नहीं सहा जाएगा। अगर आपने हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठ फैलाया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
DK Shivakumar

डीके शिवकुमार को सीएम बनाने से कांग्रेस को क्या है खतरा?

May 15, 2023
Ayodhya

अयोध्या और राम राज के नाम का साल!

January 2, 2024
Dr Jayanti Prasad Nautiyal honored with 'Sahitya Gaurav Samman'

‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल

July 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.