Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर लगाया जाए राष्ट्रपति शासन-साक्षी महाराज

सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण में अखाड़ों का अहम योगदान-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 10, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग की है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हाल के समय में राजस्थान में घटी घटनाएं चिंताजनक हैं। हिन्दुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी।

कानून व्यवस्था कायम रखने में राजस्थान सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। निर्मल अखाड़े पर कब्जे के प्रयास करने वालों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल संप्रदाय की सर्वोच्च संस्था है और महान गुरूओं की तपस्थली है। करोड़ों अनुयायियों की भावनाएं अखाड़े से जुड़ी हैं।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
UPI

UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?

September 25, 2026
Load More

निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में अखाड़ा धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा रहा है। लेकिन कुछ लोग अखाड़े की धार्मिक संपत्ति को खुर्दबुर्द करना चाहते हैं। अखाड़े की संपत्ति पर अवैध रूप से काबिज होने का दिवास्वप्न देख रहे ऐसे लोगों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड के सीएम पुष्करसिंह धामी सहित तमाम वरिष्ठ मंत्रियों से वार्ता कर चुके हैं। पुलिस प्रशासन को अखाड़े पर कब्जे का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

काली फिल्म के पोस्टर को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना एक चलन सा बन गया है। फिल्म के पोस्टर में मां काली का अपमानजनक चित्रण कर करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्मकार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए। कांवड़ मेले के संबंध में उन्होंने कहा कि हरिद्वार बड़ा धार्मिक स्थल है। कांवड़ मेला ऐतिहासिक रूप से संपन्न होता रहा है।

कोविड के कारण दो वर्ष बाद हो रहे कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए वे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अखाड़ों का हमेशा ही अहम योगदान रहा है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व निर्मल अखाड़े की धार्मिक संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से नित नए प्रपंच रच रहे हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि संत परंपरा भारत की पहचान है।

लेकिन कुछ असामाजिक तत्व संत परंपरा को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।  सांसद स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज के निर्मल अखाड़ा पहुंचने पर कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, महंत अमनदीप सिंह महाराज, महंत प्यारा सिंह,  महंत दर्शन सिंह, महंत जरनैल सिंह, महंत सहजदीप सिंह, महंत बिरेन्द्र सिंह, महंत खेमसिंह, संत गुरप्रीत सिंह, संत गुरजीत सिंह ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

बजट सत्र से पहले राम-राम बोले मोदी, राम का नाम ही काफ़ी !

February 5, 2024

मिथक की मरीचिका

December 31, 2022
संविधान

वक्त की नब्ज टटोलते कानून और संविधान

February 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?
  • PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश
  • RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.