Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : कैंसर, बीपी व हार्ट सहित 23 दवाओं के सैंपल फेल, CDSCO ने जारी किया ड्रग अलर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 22, 2024
in राज्य
A A
दवा उद्योग
11
SHARES
365
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: देश में दवाओं के फेल हो रहे सैंपल में हिमाचल नंबर वन बना हुआ है। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी किए गए ड्रग अलर्ट में देश में फेल हुए दवाओं के सैंपल में हिमाचल पहले स्थान पर रहा। इस बार हिमाचल में बनी 23 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।लिस्ट में दूसरे स्थान पर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड रहा है। उत्तराखंड में दवाओं के 8 सैंपल फेल हुए हैं। यह संख्या हिमाचल की तुलना में करीब 3 गुना कम है। तीसरे स्थान पर रहे गुजरात में कुल 6 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सीडीएससीओ ने देश भर से करीब 1167 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें से 1018 निर्धारित मानकों पर खरे उतरे हैं जबकि 58 सैंपल फेल हुए हैं जबकि 2 नकली दवाएं पाई गई हैं।

हिमाचल में जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें कैंसर, बीपी, हार्ट, संक्रमण, स्किन, कैल्शियम, बुखार, एंटीबायोटिक व बल्गम के साथ विटामिन इत्यादि की दवाएं शामिल हैं। हिमाचल में इस बार बीबीएन की तुलना में जिला सिरमौर में अधिक दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। जिला सिरमौर में जहां दवाओं के 8 सैंपल फेल हुए हैं, वहीं कालाअम्ब में यह संख्या 3 है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 7, जिला ऊना में 2, संसारपुर टैरेस, सोलन व प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में एक उद्योग की दवा का सैंपल फेल हुआ है। देश में महाराष्ट्र, दिल्ली व मध्यप्रदेश में बनी दवाओं के 3-3 सैंपल फेल हुए हैं। सिक्किम व पश्चिम बंगाल में बनी दवाओं के 2-2, पंजाब, पुंड्डुचेरी व उत्तर प्रदेश के एक-एक उद्योग की एक-एक दवाओं का सैंपल फेल हुआ है। 3 अन्य दवाओं के भी सैंपल फेल हुए हैं लेकिन उनमें राज्य का उल्लेख नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Load More

विदित रहे कि पिछले कुछ समय से सीडीएससीओ के ड्रग अलर्ट में अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल में बन रही दवाओं के सबसे अधिक सैंपल फेल हो रहे हैं। जनवरी माह में तो प्रदेश ने एक नया रिकाॅर्ड स्थापित किया था। देश में दवाओं के कुल 78 सैंपल फेल हुए थे, जिसमें प्रदेश में बनी दवाओं की संख्या 40 थी। यह पहला मौका था देश में फेल हुए सैंपल में 50 फीसदी से अधिक दवाएं प्रदेश की थीं। वहीं उप दवा नियंत्रक ड्रग विभाग बद्दी मनीष कपूर ने बताया कि प्रदेश में जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। यही नहीं जिस-जिस बैच नंबर की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, बाजार से उस बैच नंबर की दवाओं के स्टॉक को रिकॉल किया जाएगा। इस बारे सभी ड्रग निरीक्षक को नोटिस जारी किए गए हैं।

इन उद्योगों की दवाओं के फेल हुए सैंपल
सीडीएससीओ से मिली जानकारी के अनुसार नैक्सकैम बायोटैक प्राइवेट लिमिटेड एचपीएसआईडीसी बद्दी की एकपिक-पी का बैच नम्बर एनकेटी 230962 ए, लैबोरेट फार्मास्यूटिकल इंडिया लिमिटेड पांवटा साहित की मेडमोक्सिल 125 का बैच नम्बर एक्सएमएसडी -001, हनुकैम लैबारेटरीज परवाणू की कैल्शियम विटामिन डी 3 का बैच नम्बर केएसडब्ल्यूएसी 014, प्रोटैक टैलीलिंक्स कालाअम्ब हाईप्रोवैन 500 इंजैक्शन बैच नम्बर एल 3352301 ए, बिटा ड्रग लिमिटेड नंदपुर बद्दी की एल-एस्प्रागिनेज 10,000 का बैच नम्बर बीएएसएल2205वाईए, रोनम हैल्थकेयर एमिकाटास 500 एमजी का बैच नम्बर आरवी3044, एनवेट हैल्थकेयर पांवटा साहिब की ट्रांनेक्सिका का बैच नम्बर एसएआई- 14764, सन फार्मास्यूटिकल भटोलीकलां बद्दी की जोल-एफ का बैच नम्बर एसएक्सई1800ए, रचिल फार्मा संसारपुर टैरस की कैल्शियम कार्बोनेट विटामिन डी 3 एंड एल लाइसिन सस्पैंशन का बैच नम्बर आरएल 22070, मैग्नेटेक एंटर प्राइचिज सैफोडोक्सिम प्रोक्सिटिल एंड पोटासियम क्लवूनेट एमबीटी -22012, बायोलॉजिक आईएनसी कालाअम्ब की ओफ्लॉक्सिन एंड ओरिंडाजोल का बैच नम्बर 122257, सिसटॉल रेमीडिज प्राइवेट लिमिटेड कालाअम्ब की ट्रिकोडाक्स ए सिरप का बैच नम्बर एसआरएलके 230054, एमसी फार्मास्यूटिकल पांवटा साहिब की ब्रोंटर एस सिरप का बैच नम्बर एनएआरएल-0038 व कैटलिव-एम का बैच नम्बर एमडीएचएमटी-436, मैगमा एलांइज लैबारेट्रीज पांवटा साहिब साईवेंट -एलएक्स सिरप एमएजी- एस- 1972, सिकक्योर फार्मास्यूटिकल गोंदपुर पांवटा साहिब कॉफवोन एल.एस. सिरप का बैच नम्बर ओएल 032309, बॉफिन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड पांवटा साहिब एवटस-टीजी सिरप का बैच नम्बर बीएल 36, स्पेन फोर्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड मेहतपुर ऊना की ईक्सपोटस-डी सिरप का बैच नम्बर एलएसएफ- बी0075 व लिवोसिट्राजिन हाईड्रोक्लाराइड एंड मोंटेलुकास्ट सोडियम टीएसएफ-बी 1689, रोजऐट मेडिकेयर बड़ोग सोलन रॉयकॉफ-डीएक्स सिरप का बैच नम्बर जीएल 2301001, एएनजी लाइफ साइंस मलकुमाजरा बद्दी की डाइकलोफेनैक सोडियम इंजैक्शन का बैच नम्बर 1213109, तिरूपति मेडिकेयर पांवटा साहिब की मोनटास-एल का बैच नम्बर एमएटी 22030 व ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल किशनपुरा नालागढ़ बद्दी की टेलमा एम का बैच नम्बर 05230355 का सैंपल फेल हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tariff war

वर्तमान वैश्विक पटल पर व्यापार युद्ध भारत के लिए आपदा में अवसर हैं!

April 12, 2025
cm nitish kumar

सीएम नीतीश कुमार ने PMCH अस्पताल का किया उद्घाटन

May 3, 2025
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में सतत सुगंधित खेती-उद्योग, किसान और शैक्षणिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

September 25, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.