Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राज्यों की यात्राओं का असर नहीं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 25, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
A A
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा काफी हद तक सफल रही है। इसका कारण यह है कि लंबे समय के बाद किसी बड़ी पार्टी ने एक महत्वाकांक्षी राजनीतिक अभियान शुरू किया था। कांग्रेस ने तैयारी भी अच्छी की और राहुल गांधी ने बड़ी हिम्मत दिखाई। इस यात्रा के फॉलोअप के तौर पर पार्टी ने राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है और साथ ही 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोडो अभियान’ शुरू होने वाला है। इस अभियान के तहत कांग्रेस के नेता देश के छह लाख गांवों तक राहुल गांधी का संदेश लेकर जाएंगे। राहुल की यात्रा से बने माहौल का राजनीतिक लाभ लेने के लिए जरूरी है फॉलोअप के कार्यक्रम हों। लेकिन मुश्किल यह है कि राज्यों में हो रही यात्राओं का कोई खास असर नहीं हो रहा है।

बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में कांग्रेस की यात्रा चल रही है। लेकिन इन यात्राओं से कोई माहौल नहीं बन रहा है और न इससे कोई राजनीतिक विमर्श खड़ा हो रहा है। इसका पहला कारण तो यह है कि राज्यों में इस यात्रा की वैसी तैयारी नहीं हुई, जैसी राहुल की यात्रा की तैयारी हुई थी। लोगों को मोबिलाइज करने से लेकर पीआर की रणनीति और मीडिया प्रबंधन का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया। इसलिए यात्रा चल रही है और उस पर किसी का फोकस नहीं है। खुद कांग्रेस के नेता इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

Indian economic

अर्थ के लगभग समस्त क्षेत्रों में भारत की प्रगति अतुलनीय है!

September 8, 2026
PM Modi

मंत्रियों संग बैठक में PM मोदी बोले, आंकड़े तो सेक्रेटरी भी दे देंगे, आप…

September 8, 2026
gas cylinder

गांवों को 25 दिन में गैस सिलेंडर, शहरों में 15 दिन में कब शुरू होगी बुकिंग?

September 8, 2026
rooftop solar

किस सोलर पैनल की लाइफ सबसे ज्यादा होती है? जानिए

September 8, 2026
Load More

दूसरा कारण यह है कि भारत जोड़ यात्रा की तर्ज पर राज्यों में यात्री तय नहीं हुए। कौन मुख्य यात्री होगा, यह फैसला नहीं हुआ। यह मान लिया गया है कि राज्य का प्रदेश अध्यक्ष ही यात्रा का नेतृत्व करेगा। लेकिन कई जगह देखने को मिला की यात्रा चल रही है और प्रदेश अध्यक्ष नदारद हैं। स्थायी यात्री, अस्थायी यात्री, अतिथि यात्री आदि की श्रेणियां नहीं बनाई गईं। तभी जिसको जब मन हुआ यात्रा में शामिल हुआ और उसके बाद गायब हो गया। सहयोगी पार्टियों से बात करने, उनके नेताओं को मना कर बुलाने और राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क करके उनको बुलाने का भी काम नहीं हो रहा है। तीसरा कारण यह है कि राज्यों से बाहर के बड़े नेताओं की ड्यूटी नहीं लगाई गई है कि वे राज्यों की यात्रा में शामिल हों। अगर हर दिन कोई बड़ा केंद्रीय नेता यात्रा में शामिल होता तो जोश भी बनता और खबर भी बनती।

कुल मिला कर भारत जोड़ो यात्रा जितने व्यवस्थित तरीके से चल रही है, राज्यों की यात्रा उतने ही अव्यवस्थित तरीके से हो रही है। यह खानापूर्ति की तरह है। राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी मिल कर जैसे तैसे यात्रा पूरी कर रहे हैं। एक कारण यह भी है कि यात्रा का एजेंडा तय नहीं है। इस वजह से भी यात्रा से कोई मैसेज नहीं बन रहा है। अगर हर राज्य में वहां से जुड़े स्थानीय मुद्दों को एजेंडे में शामिल किया जाता तो लोग खुद को इसके साथ कनेक्ट कर पाते। तभी कांग्रेस को राज्यों की यात्राओं से सबक लेना चाहिए और ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए बेहतर तैयारी करनी चाहिए। अगर पूरी प्लानिंग या रणनीति के साथ पार्टी इस अभियान को नहीं शुरू करेगी तो यह एक रूटीन का राजनीतिक कार्यक्रम बन कर रह जाएगा और राहुल की पांच महीने की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
donald trump

ईरान मुद्दे पर ट्रंप का पलटवार, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों को बताया देशहित के खिलाफ

June 5, 2026
Cow dung fuels Japan

स्पेस सेक्टर में अद्भुत कामयाबी, गाय के गोबर से ईंधन बनाकर जापान ने लॉंच किया रॉकेट

December 8, 2023
salman khan

‘सलमान खान माफी मांगे, नहीं तो…’, बिश्नोई समाज ने दी धमकी!

October 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अर्थ के लगभग समस्त क्षेत्रों में भारत की प्रगति अतुलनीय है!
  • मंत्रियों संग बैठक में PM मोदी बोले, आंकड़े तो सेक्रेटरी भी दे देंगे, आप…
  • सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.