Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

एश‍िया कप : भारत-पाक‍िस्तान मैच कैंस‍िल करने की याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 11, 2025
in खेल, राष्ट्रीय
A A
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने साफ कहा- यह सिर्फ एक मैच है, इसे होने दीजिए. दरअसल, याचिकाकर्ता ने आग्रह किया था कि मैच रविवार को होना है, इसलिए इस पर शुक्रवार को ही सुनवाई की जाए. लेकिन जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने जल्दबाजी से इनकार करते हुए कहा, ‘इतनी जल्दी क्या है? मैच इसी रविवार को है, अब किया भी क्या जा सकता है? The Match should go on. (मैच होना ही चाहिए).’

हालांकि, सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, ‘भले मेरा मामला कमजोर हो, लेकिन इसे सूचीबद्ध तो किया जाना चाहिए.’ इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल लिस्टिंग से इनकार कर दिया. याचिका में मांग की गई है कि भारत सरकार को निर्देश दिया जाए कि विदेशी धरती पर होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला रोका जाए. यह जनहित याचिका कानून की छात्रा उर्वशी जैन और तीन अन्य छात्रों की ओर से संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की गई है.

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का विपक्ष को मैसेज- भारत में रिजीम चेंज का प्रयास, इससे कुछ नहीं बदलेगा

October 20, 2026
mohan bhagwat

‘सिर्फ सत्ता बदलने से नहीं बदलते हालात’, मोहन भागवत का बड़ा संदेश, एकता, स्वदेशी और सामाजिक समरसता पर दिया जोर!

October 20, 2026
train

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

October 19, 2026
Load More

याचिका में तर्क दिया गया है कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों व नागरिकों ने बलिदान दिया है. ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच आयोजित करना राष्ट्रीय गरिमा और जनभावना के खिलाफ संदेश देगा. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि आतंकवाद को शरण देने वाले राष्ट्र के साथ खेल संबंध रखना सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ेगा और शहीदों व पीड़ित परिवारों की पीड़ा बढ़ाएगा. उनका यह भी कहना है कि क्रिकेट को किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय हित, जनजीवन और सेना के बलिदान से ऊपर नहीं रखा जा सकता.

भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी. यह भिड़ंत खास इसलिए है क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों का यह पहला मुकाबला होगा. टूर्नामेंट के शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान अधिकतम तीन बार आमने-सामने हो सकते हैं- ग्रुप स्टेज के अलावा सुपर-4 और फाइनल में भी टक्कर की संभावना बनी हुई है.

इस बीच पाकिस्तान से खेलने को लेकर विरोध के सुर भी तेज हो गए हैं. श‍िवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने पाकिस्तान से मैच खेलने को देशद्रोह करार दिया है. वहीं उन्होंने सरकार को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर घेरा है. कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने साफ कहा है कि इस मैच का बहिष्कार होना चाहिए. केदार जाधव और हरभजन सिंह ने बीसीसीआई को सलाह दे चुके हैं कि पाकिस्तान से मुकाबले से दूरी बनाई जाए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेसी नेताओं ने अब तक नहीं लिया सबक!

December 9, 2022
NEET UG

NEET UG 2024 : नहीं रुकेगी काउंसलिंग, नतीजों पर गंभीर सवाल!

June 11, 2024
Soniya Gandhi

विपक्षी एकता में दिखने लगा सोनिया गांधी के करिश्मे का असर!

July 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल
  • मोहन भागवत का विपक्ष को मैसेज- भारत में रिजीम चेंज का प्रयास, इससे कुछ नहीं बदलेगा
  • PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा पब्लिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने CIC का आदेश किया रद्द

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.