Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

एक केस में बचे, दूसरे में अब भी बृजभूषण को हो सकती है सजा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 15, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
Brij Bhushan
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक नाबालिग पहलवान के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) को क्लीन चिट दे दी. हालांकि, दूसरी पहलवानों से जुड़े इसी तरह के मामले में पुलिस ने बृजभूषण पर कई आरोप तय किए हैं. आरोपों में IPC की कई धाराओं का जिक्र है. इंडिया टुडे से जुड़ीं कनु सारदा ने इन धाराओं और इनके तहत मिलने वाली सजा को लेकर रिपोर्ट तैयार की है. चार्जशीट में IPC की धाराओं 354, 354 (ए), 354 (डी), 506 (1) और 109 का जिक्र है.

धारा 354- महिला की गरिमा को चोट पहुंचाने के उद्देश्य से या फिर यह जानते हुए कि ऐसा हो सकता है, कोई व्यक्ति उसका उत्पीड़न करे या फिर उसके खिलाफ आपराधिक बल का इस्तेमाल करे.

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य

October 13, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण

October 13, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026
Load More

सजा- एक से पांच साल तक कैद की सजा हो सकती है. जुर्माना भी लग सकता है.

यह एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है.

धारा 354 (ए)- यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए सजा.
कोई व्यक्ति इनमें से कोई कृत्य करे
– किसी महिला को गलत तरीके से छूना, जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात करना
– महिला की इच्छा के खिलाफ उसे अश्लील कॉन्टेंट दिखाना
– यौन उत्पीड़न संबंधी टिप्पणी करना

ऐसा करने पर व्यक्ति को यौन उत्पीड़न करने का दोषी माना जाएगा. दोषी व्यक्ति को तीन साल तक सश्रम कारावास की सजा हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है. दोनों सजाएं भी हो सकती हैं.

धारा 354 (डी)- किसी महिला का पीछा करना और बार-बार महिला के मना करने के बाद भी उससे संपर्क बनाने की कोशिश करना.

सजा- तीन साल तक कैद की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लग सकता है. दूसरी बार इसी अपराध का दोषी पाए जाने पर पांच साल कैद तक की सजा हो सकती है. जुर्माना भी लग सकता है.

सहायक सचिव पर भी आरोप तय
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में WFI के सहायक सचिव विनोद कुमार तोमर के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं. तोमर के खिलाफ IPC की धाराओं 354, 354 (ए), 506 (1) और 109 के तहत आरोप तय किए गए हैं. धारा 506 (1) आपराधिक धमकी की बात करती है. कोई व्यक्ति अगर इस अपराध का दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल तक कैद की सजा हो सकती है या जुर्माना लग सकता है या फिर फिर दोनों लग सकते हैं.

वहीं धारा 109 किसी अपराध के लिए किसी को उकसाने की बात करती है. अगर उकसाने पर वो अपराध होता है, तो ऐसे उकसावे के लिए धारा में सजा के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है. ऐसे में सजा सजा उस अपराध के हिसाब से तय होगी, जो अपराध किया गया है.

इस मामले में अगली सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में 22 जून को होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

विपक्षी एकता और क्विट इंडिया मूवमेंट!

August 8, 2023
आम आदमी पार्टी

कितनी कारगर होगी लकीर छोटी करने की यह तरकीब

April 5, 2023

ब्रिटिश चुनाव में ऋषि की अग्निपरीक्षा!

June 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.