Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

रोहित के इन फैसलों से हारा हुआ मैच जीती टीम इंडिया!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 10, 2024
in खेल
A A
india vs pak t20
17
SHARES
578
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए अब तक 2024 का टी20 वर्ल्ड कप बेहद ही शानदार गुज़रा है. टीम ने पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ जीता, जो लगभग एकतरफा था. फिर टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराया. भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतना माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने जितना मुश्किल था, लेकिन रोहित शर्मा के कुछ फैसलों ने जीत टीम इंडिया की झोली में डाल दी.

बता दें कि मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. टॉस से पहले बारिश हुई थी, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम का बॉलिंग करना तय था. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को पाकिस्तानी पेसर्स ने अच्छे से परेशान किया और 19 ओवर में 119 के स्कोर पर समेट दिया. यहां से भारत की हार लगभग तय लग रही थी, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ चतुराई भरे फैसलों से टीम को जीत दिला दी. रोहित के फैसलों पर भारतीय गेंदबाज़ पूरी तरह खरे उतरे.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

रोहित शर्मा के इन फैसलों ने टीम इंडिया को जिताया हारा हुआ मैच

फखर जमान के सामने नहीं कराई स्पिन: पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ फखर जमान बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं. फखर ने आते ही स्पिनर अक्षर पटेल पर सामने की तरफ लंबा छक्का भी लगाया था. फखर स्पिनर्स को बखूबी खेलना जानते हैं. लेकिन फिर जब तक फखर क्रीज़ पर रहे, तब तक रोहित शर्मा ने पेस बॉलर्स को अटैक पर रखा और हार्दिक पांड्या ने बाउंसर पर उन्हें आउट कर दिया. रोहित की यह चाल बिल्कुल सटीक बैठी. फखर ऐसे बल्लेबाज़ थे, जो पाकिस्तान के लिए 2-3 ओवर पहले ही मैच खत्म कर देते.

हार्दिक पांड्या से कराए पूरे चार ओवर: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जहां तेज़ गेंदबाज़ों के लिए काफी मदद मौजूद थी. हालांकि स्पिनर्स को भी थोड़ी बहुत टर्न मिली थी. लेकिन तेज़ गेंदबाज़ ज़्यादा कारगर साबित हो रहे थे. पिच को मद्दे नज़र रखते हुए रोहित शर्मा ने तीनों मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों (बुमराह, सिराज और अर्शदीप) के साथ हार्दिक पांड्या से भी 4 ओवर करवाए. हार्दिक काफी सफल भी साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके. बाकी 2-2 ओवर जडेजा और अक्षर ने फेंके.

बुमराह से कराया 19वां ओवर: रन चेज़ में 19वां बहुत अहम होता है. 19वें ओवर में लगभग तय हो जाता है कि मैच में किसकी जीत होगी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस अहम ओवर के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को बचाकर रखा. बुमराह ने 19वां ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ 03 रन खर्चे. इस दौरान उन्होंने 1 विकेट भी चटकाया. बुमराह जब 19वां ओवर फेंकने आए  तब पाकिस्तान को जीत के लिए 2 ओवर में 21 रनों की दरकार थी. लेकिन सिर्फ 03 रन का ओवर फेंकने के बाद बुमराह ने मैच लगभग भारत की झोली में डाल दिया था क्योंकि वहां की पिच पर आखिरी ओवर में 18 रन बनाना लगभग असंभव था.  फिर 20वां ओवर अर्शदीप ने फेंका, जिसमें उन्होंने 11 रन खर्चे और टीम इंडिया 06 रनों से जीत गई.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
विराट हिंदू सम्मेलन

विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदुत्व जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान – शूरवीर सिंह नेगी

February 11, 2026
lalu prasad

‘क्या हैं नरेंद्र मोदी’ हम मिलकर लड़ेंगे और इनको हटाएंगे

December 18, 2023

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी दिल्ली

January 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IIT दिल्ली के छात्र की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, प्रशासनिक खामियों पर छात्रों का प्रदर्शन
  • नेपाल में बाढ़ से तबाही, पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से की बात, भारत ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा
  • नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय पर्यटकों समेत 384 लोग लापता, हिमस्खलन और भूकंप ने बढ़ाया संकट !

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.