Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वो करिश्माई पारी जिसके बाद ‘क्रिकेट के भगवान’ बने सचिन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 22, 2023
in खेल
A A
sachin tendulkar
25
SHARES
826
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ और मास्टर ब्लास्टर के नाम से प्रसिद्ध सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को 50 साल के हो जाएंगे. 22 अप्रैल, 1998 को अपने जन्मदिन से दो दिन पहले तेंदुलकर ने शारजाह स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक शानादर पारी खेली थी. तब सचिन तेंदुलकर की उम्र 25 साल थी.

इस पारी का असर इसी बात से समझा जा सकता है, क्रिकेट के कई समीक्षक और फैन्स उस पारी के बाद सचिन को ‘क्रिकेट का भगवान’ कहने लगे. 25 साल बाद सचिन तेंदुलकर ने अपनी पारी को याद किया है. उन्होंने शनिवार को अपनी पारी के 25 साल पूरे होने पर केक भी काटा.

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

सचिन तेंदुलकर के साथ उनके कई फैन्स भी मौजूद थे. केक पर सचिन की शारजाह में 22 अप्रैल 1998 को खेली गई पारी की तस्वीर लगी थी. इस पारी को ‘डेज़र्ट स्टॉर्म’ के तौर पर भी याद किया जाता है. कोका कोला कप के फ़ाइनल में टीम इंडिया पहुंचेगी या नहीं, यह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होने वाले मुक़ाबले से तय होना था.

स्टीव वॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया. माइकल बेवन के नाबाद 101 रन और मार्क वॉ के बेहतरीन 81 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 284 रन ठोक दिए.

भारत को फ़ाइनल में पहुंचने के लिए 254 रन बनाने थे, तभी नेट रन रेट के हिसाब से टीम न्यूज़ीलैंड को पीछे छोड़ सकती थी. सचिन तेंदुलकर टीम के सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में थे. 29 ओवर के खेल में भारत ने चार विकेट गंवा दिए थे और टीम का स्कोर 138 रन था. तभी धूल की आंधी शुरू हो गई. सचिन विकेट पर टिके हुए थे.

इस आंधी के बारे में सचिन तेंदुलकर ने अपनी आत्मकथा प्लेइंग इट माय वे में लिखा है, “मैंने अपने जीवन में कभी धूल भरी आंधी नहीं देखी थी. मैदान एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक तेज़ हवा चल रही थी. मैं पांच फ़ुट पांच इंच का था. मुझे डर लग रहा था, तूफ़ान कहीं मुझे उड़ा कर नहीं ले जाए. इसलिए मैं ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के पीछे जाकर खड़ा हो गया कि अगर उड़ा तो उन्हें पकड़ लूंगा.”

सचिन की वो यादगार पारी

हालांकि इस तूफ़ान से तेंदुलकर के हौसले पर कोई असर नहीं पड़ा. आंधी थमने के बाद जब खेल शुरू हुआ तब भारत को 46 ओवरों में जीत के लिए 276 रन बनाने थे, फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए 237 रन. यानी 17 ओवर में कम से कम 100 रन बनाने थे.

सचिन तेंदुलकर ने अकेले दम पर मोर्चा संभाल लिया. आते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ टॉम मूडी को छक्का जड़ दिया. उन्होंने 131 गेंदों पर 143 रन ठोक दिए. 9 चौके और 5 छक्के के साथ. तेंदुलकर की ये पारी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाई लेकिन टीम फ़ाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही.

उनकी पारी की बदौलत लोग सैंड स्टोर्म को भूल गए और इस मुक़ाबले को सचिन स्टोर्म के नाम से याद रखने लगे. सचिन ने अपनी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ माइकल कास्परोविज को सदमे में डाल दिया, डेमियन फ्लेमिंग को भरोसा नहीं हो रहा था और शेन वॉर्न ने तो बाद में कहा भी कि सचिन के छक्के उन्हें सपनों में डराते रहे.

सचिन तेंदुलकर 43वें ओवर में डेमियन फ्लेमिंग की गेंद पर आउट करार नहीं होते तो वे मैच को भी जिताने की स्थिति में दिख रहे थे.

अगला मैच

जिस गेंद पर उन्हें आउट करार दिया गया, उसे सचिन सहित तमाम विश्लेषक नो बॉल मान रहे थे. सचिन की इस पारी को लोग 25 साल बाद भी नहीं भूले हैं. उसके साथ साथ टीवी पर मैच की कमेंट्री कर रहे टोनी ग्रेग की आवाज़ भी लोगों को याद आती है. बहरहाल, सचिन तेंदुलकर ने इस पारी की कमी को दो दिन बाद 24 अप्रैल को खेले गए फ़ाइनल में पूरा कर दिया.

उन्होंने फ़ाइनल में 131 गेंद पर 134 रन ठोके थे, 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से. उनकी शतक की बदौलत भारत ने कोका कोला कप जीत लिया था. बाद में प्रेस कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने कहा भी था कि उनकी टीम सचिन तेंदुलकर से हार गई.

सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे करियर में 100 इंटरनेशनल शतक बनाए लेकिन जब जब उनके ख़ास शतकों की बात होती है शारजाह में लगातार दो मैचों में लगाए गए उनके ये दोनों शतक सबसे पहले याद आते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

प्रदेश सरकार ने बजट 2022-23 में लोक कल्याण संकल्प की 97 घोषणाओं में किया है बजट प्रविधान

June 2, 2022
CSIR Institute of Himalayan

CSIR हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान किया विश्व खाद्य दिवस समारोह का आयोजन

October 17, 2023

सड़क किनारे पड़ी थी नोटों की कतरन से भरी बोरी, खोलते ही राहगीरों के उड़े होश!

May 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.