Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वो टेस्‍ट जिसकी दो पारियों में बने 8 शतक, एक 300+ का स्‍कोर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 5, 2024
in खेल
A A
Cricket
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. किसी एक क्रिकेट टेस्‍ट में सर्वाधिक कितने शतक बने हैं? क्रिकेट के ज्‍यादातर जानकारों का इसे लेकर अनुमान पांच या अधिक से अधिक छह शतक का होगा लेक‍िन इसका सही जवाब 8 शतक है. टेस्‍ट क्रिकेट में अब तक दो टेस्‍ट ऐसे हुए हैं जिसमें दोनों टीमों के बैटरों ने कुल आठ शतक लगाए हैं. इसमे एक टेस्‍ट ऐसा है जिसकी पहली दो पारियों में ही बैटरों ने 8 शतक बना डाले थे, इसमें एक तिहरा शतक भी शामिल था.

वेस्‍टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच (West Indies vs South Africa) वर्ष 2005 में सेंट जोंस में हुए सीरीज के चौथे टेस्‍ट की पहली दो पारियों में दोनों टीमों के चार-चार बैटरों ने शतक जमाए थे. मेजबान इंडीज टीम की ओर से इस मैच में क्रिस गेल ने 317 रनों की पारी खेली थी.

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

दक्षिण अफ्रीका के स्मिथ, एबी, कैलिस व प्रिंस ने जड़े थे शतक

29 अप्रैल से 3 मई 2007 तक खेले गए इस टेस्‍ट में रनों का अंबार लगा था और गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए थे. मैच में ग्रीम स्मिथ की कप्‍तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया था. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ ने पहले ही विकेट के लिए 245 रन की साझेदारी कर विकेट को ‘बैटिंग पैराडाइज’ साबित कर दिया था. डिविलियर्स ने 114 और स्मिथ ने 126 रन बनाए थे. इन दोनों के आउट होने के बाद बोएटा डिपेनार और हर्शेल गिब्‍स ‍के रूप में अगले दो विकेट जल्‍दी गिर गए थे लेकिन इसके बाद जैक्‍स कैलिस (147)और एश्‍वेल प्रिंस (131)ने सैकड़ा जड़ते हुए टीम को 500 रनों के पार पहुंचा दिया था. इन दोनों बैटरों के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 588 रन (163 ओवर) बनाकर पारी घोषित कर दी थी. मार्क बाउचर (11) और शॉन पोलाक (13) नाबाद रहे थे. इंडीज टीम के 11 प्‍लेयर्स में से 8 ने बॉलिंग की थी.

गेल ने बनाए 317 रन, सरवन,चंद्रपाल और ब्रावो भी चमके

जवाब में वेस्‍टइंडीज ने बावेल हाइंडस (0) के रूप में पहला विकेट तो दूसरे ही ओवर में गंवा दिया था लेकिन क्रिस गेल और रामनरेश सरवन ने दूसरे विकेट के लिए 331 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीकी बॉलर्स की नाक में दम कर दिया था. सरवन के 127 के निजी स्‍कोर पर आउट होने के बाद ब्रायन लारा (4) तो जल्‍दी आउट हो गए थे लेकिन गेल ने शिवनारायण चंद्रपाल (127) के साथ चौथे विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी कर डाली थी. मैच के चौथे दिन गेल (Chris Gayle) ने अपना तिहरा शतक 462 गेंदों पर 34 चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से पूरा किया था. वे पांचवें विकेट के रूप में तेज गेंदबाज मोंडे जोंडेकी के शिकार बने थे. मेजबान टीम की ओर से एक अन्‍य शतक ड्वेन ब्रावो (107) के बल्‍ले से निकला था.वेस्‍टइंडीज की पहली पारी आखिरकार 235.2 ओवर के बाद 747 रन पर खत्‍म हुई थी.

विकेटकीपर बाउचर ने भी की थी बॉलिंग, एक विकेट लिया था

दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस मैच में विकेटकीपर मार्क बाउचर सहित सभी 11 प्‍लेयर्स ने बॉलिंग की थी. बाउचर ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में केवल इसी मैच में बॉलिंग की. मजे की बात यह रही कि 1.2 ओवर की बॉलिंग में ही वे ‘शतकवीर ‘ ड्वेन ब्रावो का विकेट लेने में सफल रहे थे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से जोंडेकी ने सर्वाधिक तीन जबकि नॉन रेगुलर बॉलर स्मिथ और डिविलियर्स ने दो-दो विकेट लिए थे. मैच के अं‍तिम दिन दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में एक‍ विकेट खोकर 127 रन बनाए थे और मैच नीरस ड्रॉ रहा था.

श्रीलंका-बांग्‍लादेश के टेस्‍ट में भी लगे थे 8 शतक

वेस्‍टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका के सेंट जोंस टेस्‍ट के 6 साल बाद श्रीलंका-बांग्‍लादेश (Sri Lanka vs Bangladesh) के 2013 में गॉल में हुए टेस्‍ट में फिर 8 शतक लगे. इन शतकों में एक दोहरा शतक शामिल था जबकि एक अन्‍य बैटर दोहरे शतक से चूका था. 8 से 12 मार्च तक हुए इस टेस्‍ट में मेजबान श्रीलंका ने बैटिंग करते हुए कुमार संगकारा (142), लाहिरु थिरिमाने (155) और दिनेश चंडीमल (116*) के शतक की मदद से पहली पारी 4 विकेट पर 570 रन बनाकर घोषित की. बांग्‍लादेश के इसका करारा जवाब देते हुए पहली पारी में 638 रन का बड़ा स्‍कोर बनाया था जिसमें मोहम्‍मद अशरफुल (190), कप्‍तान मुशफिकुर रहीम (200) और नासिर हुसैन (100) के शतक शामिल थे. रहीम टेस्‍ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले बांग्‍लादेश के पहले बैटर बने थे जबकि उनसे पहले 190 के स्‍कोर पर आउट होकर अशरफुल यह मौका चूक गए थे.

श्रीलंका की दूसरी पारी में भी दो बैटरों – तिलकरत्‍ने दिलशान (126) और कुमार संगकारा (105) ने शतक जड़े थे. संगकारा (Kumar Sangakkara) ने दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया था. मेजबान टीम ने दूसरी पारी चार विकेट पर 335 रनों के स्‍कोर पर घोषित करके बांग्‍लादेश को 268 रन बनाने का टारगेट दिया था जिसके जवाब में पांचवें दिन की समाप्ति तक टीम ने एक विकेट खोकर 70 रन बनाए थे. मैच ड्रॉ समाप्‍त हुआ था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा : सफलता-विफलता के बीच

January 12, 2023
Centers for Future Skills

देशभर में खुलेंगे 50 सेंटर फॉर फ़्यूचर स्किल्स : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

March 3, 2025
Alien UFO Report

अंतरिक्ष से आने वाले Aliens को लेकर बड़ा खुलासा, दुनिया रह गई हैरान

December 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.