Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

विराट कोहली को टी-20 से निकालना होगी सबसे बड़ी भूल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2024
in खेल
A A
virat kohli
16
SHARES
523
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खत्म हुई तो अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज़ की तैयारी है. ये सीरीज़ तो एक बहाना है, क्योंकि असली निशाना तो जून में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप है. यहां से तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्या रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं. टी-20 वर्ल्ड कप की बातें जब हो रही हैं, तब कई अटकलें लगातार चल रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि शायद सेलेक्टर्स ने एक मन बना लिया है कि अब विराट कोहली की टी-20 में शामिल नहीं करना है.

सोशल मीडिया पर लगातार ये बातें हो रही हैं कि सेलेक्टर्स शायद विराट कोहली को टी-20 टीम में सेलेक्ट ना करें. लगातार ये बात हो रही है कि अब शायद सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ने की कोशिश हो रही है, ऐसे में सेलेक्टर्स रोहित शर्मा को टी-20 की कप्तानी देने को तो तैयार हैं, लेकिन वो विराट कोहली को शायद टीम में लेने के लिए तैयार नहीं हैं. हालांकि, भारतीय टीम को लेकर जब ये चर्चाएं चल रही हैं तब सेलेक्टर्स को विराट कोहली से जुड़े कुछ आंकड़ों पर ज़रूर गौर करना चाहिए.

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

फिटनेस में कोहली का जवाब नहीं

विराट कोहली की फिटनेस का हर कोई कायल है, अगर सेलेक्टर्स सीनियर प्लेयर्स की फिटनेस और उम्र के साथ जा रहे हैं तो विराट कोहली हर मामले में फिट नज़र आते हैं. उन्होंने खुद को इस तरह से तैयार किया हुआ है कि वो आने वाले दो साल तक शायद आसानी से क्रिकेट खेल सकते हैं. ना विराट कोहली की रनिंग में कोई दिक्कत है और ना ही फील्डिंग में ही कोई दिक्कत है.

रनों के मामले में कोई भी नहीं आगे

रनों और रिकॉर्ड को देखें तो विराट कोहली का नाम अक्सर ही टॉप में रहता है. टी-20 क्रिकेट में भी वही हाल है, टी-20 इंटरनेशनल में विराट कोहली से ज्यादा रन किसी के नहीं हैं. उन्होंने अभी तक 115 मैच में 4008 रन बनाए हैं, विराट कोहली का औसत 52.73 का है. उनके नाम टी-20 में एक शतक और 37 अर्धशतक है, ऐसे में सेलेक्टर्स के पास ये भी मौका नहीं है कि कहा जाए कि विराट कोहली रनों के मामले में पीछे हैं.

बड़े मैच का सबसे बड़ा खिलाड़ी

टी-20 वर्ल्ड कप का प्रेशर सबसे अलग होता है और इस तरह के बड़े मैचों में विराट कोहली ही पिछले एक दशक से सुपरहिट साबित हुए हैं. टी-20 वर्ल्ड कर 2022 को भी देखें तो उन्होंने ही पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को एक हारा हुआ मैच जिताया था. हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली ही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए, ऐसे में अगर टीम इंडिया को बड़े मुकाबलों में कुछ करना है तो विराट कोहली का होना ज़रूरी है.

अगर रोहित को हां तो कोहली को ना क्यों?

सेलेक्शन का एक सीधा लॉजिक ये भी समझ आता है कि अगर सेलेक्टर्स रोहित शर्मा को टी-20 में खिलाने के लिए तैयार हैं, तो फिर विराट कोहली से दिक्कत क्या है. यहां पर उनके रोल के साथ बदलाव हो सकता है, फिर चाहे टी-20 में उनसे ओपनिंग कराना ही क्यों ना हो. उन्होंने आईपीएल में भी काफी बेहतरीन ओपनिंग की है, ऐसे में तो बेहतर यही होगा कि अगर सेलेक्टर्स रोहित-कोहली को टीम में चुनते हैं, तो दोनों से ही ओपनिंग कराएं ताकि दोनों के पास खुलकर खेलने का मौका हो.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर रहे कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री बी. साईंराम

January 13, 2026
जलवायु रिकॉर्ड

विश्व पर्यावरण दिवस: खाद्यान्न और भोजन की बर्बादी भी बढ़ा रही है पर्यावरण प्रदूषण

June 3, 2024
आम आदमी पार्टी

टाइम्स दिनभर: अमेरिका, कनाडा और अरब देशों से AAP को मिली करोड़ों की अवैध फंडिंग!

May 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.