Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

यूं ही नहीं बढ़ गई लक्षद्वीप में पर्यटन की मांग!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
tourism in Lakshadweep
14
SHARES
462
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा क्या किया कि इस केंद्र शासित राज्य में पर्यटन को नए पंख लग गए। ऑल इंडिया टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर एसोसिएशन( एआईटीटीओए) के मुताबिक बीते तीन दिनों में उनके पास लक्षद्वीप को लेकर जितनी बुकिंग को लेकर कॉल आई हैं उतनी आज तक कभी नहीं पहुंची। अनुमान के मुताबिक अगले तीन महीने के भीतर बीते तीन दिनों में ही बहुत से लोग लक्षद्वीप जाने की बुकिंग करा चुके हैं। लक्षद्वीप का पर्यटन और स्पोर्ट्स विभाग भी अपने राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिहाज से तैयारियों में जुट गया है। हालांकि लक्षद्वीप अभी भी हवाई मार्ग से सिर्फ केरल से ही जुड़ा है। इसलिए यहां पर पर्यटकों की उपस्थिति उतनी ज्यादा नहीं हो पा रही है। एआईटीटीओए ने मांग भी की है कि प्रधानमंत्री की विजिट के बाद अब देश के प्रमुख राज्यों से लक्षद्वीप सीधे तौर पर जुड़ेगा और वहां का पर्यटन बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप विजिट के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शब्दों में लक्षद्वीप प्रमुख स्थान पर रहा है। ऑल इंडिया टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर एसोसिएशन के सचिव अजय भल्ला कहते हैं कि मोदी की विजिट के बाद से बीते तीन दिनों में उनके पास लक्षद्वीप को लेकर सबसे ज्यादा फोन आ रहे हैं। भल्ला कहते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके संगठन से जुड़े टूर ऑपरेटर्स के पास भी रोजाना लगातार सैकड़ो की संख्या में लक्षद्वीप के बारे में जानकारियां ली जा रही है। ऑल इंडिया टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर एसोसिएशन के मुताबिक जितनी कॉल्स उन लोगों के पास बीते तीन दिनों में आई है आज तक लक्षद्वीप से संबंधित कभी भी इतनी कॉल नहीं पहुंची। वह कहते हैं कि उनके संगठन से जुड़े टूर ऑपरेटर के पास पूरे देश से तकरीबन 7000 से ज्यादा बुकिंग सिर्फ लक्षद्वीप के लिए हुई हैं।

इन्हें भी पढ़े

CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को बताया ‘हवा-हवाई’, कहा- कोर्ट को डराने की कोशिश कर रही कांग्रेस

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

इंडिया टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर एसोसिएशन के मुताबिक अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना ही लक्षद्वीप जाने के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजिट भी इसी समय हुई है। इसलिए अब लक्षद्वीप में टूरिज्म पीक पर पहुंच सकता है। लेकिन उनका कहना है कि लक्षद्वीप में अन्य पर्यटन स्थलों की तरह अभी भी वह सुविधाए वहां पर नहीं है। लेकिन वह उम्मीद जताते हैं कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप और यहां के पर्यटन को लेकर अपील की है उससे निश्चित तौर पर इस राज्य में सुविधा भी बढ़ेगी और पर्यटन तो हर हाल में बढ़ेगा। इंडिया ट्रैवल मार्ट के जतिन साहनी कहते हैं कि अभी लक्षद्वीप जाने के लिए सिर्फ केरल के कोच्चि से ही सीधी फ्लाइट मिलती है। उनका कहना है अगर लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देना है तो देश के अलग-अलग राज्यों खास तौर से देश की राजधानी या अन्य प्रमुख शहरों से सीधी फ्लाइट जरूर होनी चाहिए। ताकि लोग वहां पर अपनी सुविधा अनुसार सीधे पहुंच सके।

दरसल अभी लक्षद्वीप में जाने के लिए केरल के कोच्चि से फ्लाइट लेनी होती है। यहां के पोर्ट से एक फेरी (पानी वाले जहाज से) लेकर भी लक्षद्वीप पहुचा जाता है। इंडिया ट्रैवल मार्ट के जतिन कहते हैं कि बीते कुछ समय में लक्षद्वीप जाने वालों की संख्या तो बड़ी है लेकिन सीधे कनेक्टिविटी ना होने के चलते लोग लक्ष्यद्वीप की बजाय अंडमान निकोबार की ओर जाना पसंद करते हैं। वह बताते हैं कि अभी भी कुछ प्राइवेट क्रूज मुंबई से चलकर लक्षद्वीप आते हैं उसमें पर्यटक पहुंच रहे हैं। जतिन के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ाने की अपील कारगर होती है तो देश का यह अनोखा आइलैंड अमेरिका के हवाई और मालदीव के खूबसूरत बीच को पीछे छोड़ देगा।

आंकड़ों के मुताबिक अभी भी लक्षद्वीप में टूरिस्ट देश के अन्य किसी पर्यटन स्थल की तुलना में सबसे कम पहुंचते हैं। लक्षद्वीप के पर्यटन एवं स्पोर्ट्स विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल लक्षद्वीप में तकरीबन 25000 पर्यटक पहुंचे थे। दरअसल लक्षद्वीप में सब लोगों का प्रवेश बगैर परमिट के प्रतिबंधित है। ऑल इंडिया टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर एसोसिएशन के मुताबिक यहां जाने के लिए विशेष परमिट की आवश्यकता होती है। क्योंकि परमिट पाने की प्रक्रिया में पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेने में कई तरह के प्रोसेस करने होते हैं। यही वजह है कि सामान्य पर्यटक लक्षद्वीप जाने से कतराते भी हैं। लेकिन टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर एसोसिएशन के मुताबिक जिस तरह से उनके पास मांग बढ़ रही है उससे यह प्रक्रिया ग्रुप के लिहाज से आसान भी हो जाएगी। संगठन के अजय भल्ला कहते हैं कि अब सरकार की ओर से भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वहां पर कई व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। जिसमें अच्छे होटल से लेकर कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ाया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
सरकारी कर्मचारी

आखिर कब लागू होगा ये कानून, जिससे कर्मचारियों को मिलेगा आराम!

May 8, 2023
CSIR - IHBT

CSIR-IHBT में न्यूट्रास्युटिकल डिलीवरी में नैनोटेक्नोलॉजी” विषय पर होगा सेमीनार का आयोजन

July 18, 2023
(Rahul Gandhi)

स्वागत है राहुल गांधी!

September 12, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.