Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ग्रामीण भारत में साक्षर महिलाओं की संख्या बढ़ी, साक्षरता दर में आई शानदार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 10, 2024
in राष्ट्रीय
A A
literate women
14
SHARES
456
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने 100 प्रतिशत ग्रामीण साक्षरता हासिल करने में सरकारी प्रयासों और चुनौतियों को लेकर लोकसभा में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले दशक में ग्रामीण भारत की साक्षरता दर में शानदार वृद्धि देखी गई है, जो सात वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच 2011 में 67.77 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 77.5 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह वृद्धि मुख्य रूप से महिला साक्षरता में 14.5 प्रतिशत अंकों की वृद्धि से जुड़ी थी, जो इस अवधि के दौरान 57.93 प्रतिशत से बढ़कर 70.4 प्रतिशत हो गई। पुरुष साक्षरता में भी सुधार हुआ है, जो समान अवधि में 77.15 प्रतिशत से बढ़कर 84.7 प्रतिशत हो गई है।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

September 13, 2026
PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
ai scam safety

आवाज बदलकर नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी, श्रीधर वेम्बु ने दिया ‘वर्बल पासवर्ड’ का गुरुमंत्र

September 13, 2026
fortuner car

घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

September 13, 2026
Load More

सदन में साक्षरता को लेकर सरकारी प्रयासों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा, “वयस्कों के बीच ग्रामीण साक्षरता सहित साक्षरता दर में सुधार करने के लिए भारत सरकार ने कई केंद्र प्रायोजित योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं, जैसे समग्र शिक्षा अभियान, साक्षर भारत, पढ़ना लिखना अभियान और चल रहे उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम।”

उन्होंने वयस्क साक्षरता को बढ़ावा देने में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (एनआईएलपी) की भूमिका पर जोर दिया, जिसे लोकप्रिय रूप से ‘उल्लास योजना’ के रूप में जाना जाता है। अप्रैल 2022 में शुरू किया गया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के साथ जुड़ा यह कार्यक्रम 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों को लक्षित करता है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा, “हमने ‘उल्लास’ के तहत 2 करोड़ से ज्यादा शिक्षार्थियों को सफलतापूर्वक रजिस्टर किया है और 1 करोड़ से ज्यादा लोग पहले ही मूलभूत साक्षरता और न्यूमरेसी असेसमेंट टेस्ट के लिए उपस्थित हो चुके हैं। यह योजना हाइब्रिड मोड में लागू की गई है, जिसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह के टूल की सुविधा मिलती है। योजना से जुड़ा मोबाइल ऐप 26 भाषाओं में काम करता है।”

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र ने ‘उल्लास योजना’ के तहत तेजी से प्रगति की है। महाराष्ट्र में 10.87 लाख से अधिक शिक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं और 4 लाख शिक्षार्थी न्यूमरेसी असेसमेंट टेस्ट में शामिल हुए हैं। बिहार ने अभी तक ‘उल्लास’ पहल को लागू नहीं किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मेटा के नए ऐप ‘थ्रेड्स’ के लांच के बाद बिजनेसमैन आशीष रुद्रा का बयान, जानिए क्या कहा

October 3, 2023
Shatak

‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है!

March 12, 2026

गौ दर्शन, सद्गुरु देव एवं माता-पिता की सेवा से जीवन का होता है कल्याण : बाबा रामदेव

June 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.