Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

स्कूल में बजा था ‘सर तन से जुदा’ गाना, भाजपा नेता ने लिया जायजा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 4, 2026
in राज्य
A A
भाजपा नेता किरीट सोमैया
14
SHARES
452
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर स्थित प्राइवेट स्कूल का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें वार्षिक कार्यक्रम में बच्चे परफॉर्म करते दिखे थे. कुछ बच्चे नकली तलवार के साथ ‘सर तन से जुदा’ गाने पर डांस कर रहे थे. अब भाजपा नेता किरीट सोमैया पुलिस अधिकारियों के साथ उसी स्कूल में पहुंचे और जायजा लिया.

स्कूल का निरीक्षण करने के बाद सोमैया ने जो दावा किया, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. उन्होंने कहा कि स्कूल के पास शिक्षा विभाग की वैध मान्यता नहीं है और नियमों के मुताबिक इस इमारत को गिराना ही पड़ेगा. दरअसल, यह पूरा मामला स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन से जुड़ा है.

इन्हें भी पढ़े

हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

November 21, 2026

IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

November 21, 2026
Arun Kumar

एक ठहाके ने बदल दी किस्मत, ट्रक क्लीनर से इंटरनेट सेंसेशन बनने तक अरुण कुमार का सफर

November 21, 2026
Samrat Choudhary meets Nitish

पीएम मोदी के दौरे के पहले सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात!

November 20, 2026
Load More

स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुति का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में कुछ बच्चे हाथों में नकली तलवारें लेकर ‘सर तन से जुदा’ गाने पर डांस करते दिखे थे. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने सवाल उठाए कि स्कूल के मंच पर इस तरह की प्रस्तुति क्यों हुई. मामला बढ़ा तो पुलिस तक पहुंच गया.

परतूर पुलिस ने इस मामले में स्कूल के अध्यक्ष, एक टीचर और कार्यक्रम की एंकर के खिलाफ मामला दर्ज किया. एफआईआर के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी आरोप सामने आया कि कार्यक्रम में इस्तेमाल किए गए गीत का चयन एक टीचर ने किया था और उसी के निर्देशन में छात्रों को डांस की तैयारी कराई गई.

शिकायत में यह भी दावा किया गया कि मंच पर दिखाई गई कुछ विजुअल सामग्री और कार्यक्रम के दौरान कही गई कुछ बातें विवाद की वजह बनीं. पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इसी बीच भाजपा नेता किरीट सोमैया पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचे. उन्होंने स्कूल परिसर का जायजा लिया और दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठाए. स्कूल का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में सोमैया ने कहा कि स्कूल को शिक्षा विभाग की वैध मान्यता प्राप्त नहीं है. सोमैया ने कहा कि स्कूल को सील कर आगे की कारवाई की जाएगी. उनका कहना था कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है, यहां पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और आतंकवाद का समर्थन करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक, स्कूल की इमारत को भी गिराना पड़ेगा. स्कूल से निकलने के बाद सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि ऐसे मामलों पर विपक्ष का रवैया सवालों के घेरे में है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sanskrit scholars

दिल्ली विश्वविद्यालय में संस्कृत साधकों का सम्मान!

December 4, 2024
Rajbhar

यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर!, सपा में होगी बड़ी टूट, राजभर बोले-कई नेता भाजपा में जाने को तैयार

June 17, 2026
मनरेगा

समीक्षा पर स्पष्टता चाहिए

December 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी
  • हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.