Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के संहार पर दुनिया मौन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 14, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
attacks on Hindus in Bangladesh
16
SHARES
527
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. सेंटर फॉर डेमोक्रेसी, प्लूरलिजम, एण्ड ह्यूमन राइट्स (CDPHR) ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें बांगलादेश में अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति पर चर्चा की गई. “बांगलादेश में अल्पसंख्यक संकट: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक चेतावनी” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में बांगलादेश में हिंदुओं के जातीय संहार पर प्रकाश डाला गया, जो 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना के अवैध निष्कासन के बाद शुरू हुई.

CDPHR की ग्राउंड रिपोर्ट में हिंसा के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. हसीना के इस्तीफे के चार दिन के भीतर 190 लूटपाट की, 32 घर जलाए जाने की, 16 मंदिरों को ध्वस्त करने की और दो सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं. 20 अगस्त तक, मानवाधिकार संगठनों द्वारा हिंदुओं के खिलाफ 2,010 हिंसा की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 69 मंदिरों और 157 परिवारों पर हमले शामिल थे. 8 अगस्त को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण के उपरांत भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार में कमी नहीं आई है.

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

जातीय संहार पर विश्व मौन

वक्ताओं ने बांगलादेश में हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों के नरसंहार पर वैश्विक चुप्पी पर चिंता व्यक्त की, इसे “मानवीय एवं सांस्कृतिक त्रासदी” करार दिया. CDPHR की अध्यक्ष डॉ. प्रेरणा मल्होत्रा ने अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, ‘दुनिया बांगलादेश में हिंदुओं के व्यवस्थित जन संहार को मूक दर्शक बनकर देख रही है. कार्रवाई में विफलता मानवता की विफलता है.’

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य द्वारा प्रायोजित इस हिंसा ने “एक एक हिंदू को पकड़ो, उन्हें मार डालो” जैसे नारों को सामान्य बना दिया. डॉ मल्होत्रा ने मंयमेसिंह में 35 नकाबपोश चरमपंथियों द्वारा एक हिंदू महिला पर हमले और एक हिंदू पत्रकार की लिंचिंग जैसे भयावह घटनाओं का भी उल्लेख और कहा, ‘ये उत्पीड़न की एकल घटनाएं नहीं हैं, बल्कि एक समुदाय को मिटाने के लिए चलाए जा रहे संगठित अभियान का हिस्सा हैं.’ उन्होंने दुनिया भर की सरकारों से चुप्पी तोड़ने और निर्णायक कार्रवाई करने की सशक्त अपील की.

भारत के लिए सुरक्षा संबंधी निहितार्थ

इतिहासकार प्रो. कपिल कुमार ने बांगलादेश में उग्रवाद बढ़ने के भारत पर पड़ने वाले चिंताजनक भू-राजनीतिक प्रभाव की चेतावनी दी, ‘बांगलादेश में हिंदुओं के खिलाफ होने वाली क्रूरता सिर्फ एक मानवाधिकार संकट नहीं है, यह भारत की सुरक्षा के लिए भी खतरा है. 4,000 किमी की सीमा पर आतंकवादी लॉन्च पैड्स के साथ, हम इस बढ़ते खतरे की अनदेखी नहीं कर सकते.’

उन्होंने निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, ‘यह नई कहानी नहीं है. 1946 के ‘प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस’ (डिरेक्ट एक्शन डे) से लेकर आज तक, हिंदुओं का जनसंहार जारी है. अगर 1971 ने दुनिया को हमारी दृढ़ता दिखाई थी, तो अब समय है कि हम उन्हें फिर से उसकी याद दिलाएं.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
महात्मा गांधी भगत सिंह

आत्म पराजय का रास्ता

October 18, 2022
CM Yogi

योगी राज में दुरुस्त हुआ यूपी का स्वास्थ्य

December 29, 2023
journalism

किसे कैसे जज करें?

February 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.