Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मंडी में कंगना व विक्रमादित्य में जबर्दस्त जंग, कम रहेगा हार और जीत का अंतर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 30, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मंडी। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट कांटे के मुकाबले में उलझ गई है। भाजपा जीते चाहे कांग्रेस, यहां जीत-हार का अंतर कम रहने वाला है। भाजपा और कांग्रेस का यहां अपना परंपरागत वोट बैंक है। जो भी दल आम मतदाता को रिझाने में सफल होगा, वही संसद की दहलीज पार कर सकेगा। भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को मोदी मैजिक, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के जनाधार और अपने स्टारडम के बलबूते जीत की उम्मीद है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पिता और छह बार के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र के सिंह परंपरागत वोट बैंक, सुक्खू सरकार की नीतियों से जीत की आस है।

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने छह जिलों के तहत आने वाले मंडी संसदीय सीट के मतदाताओं को पसोपेश में डाला हुआ है। कंगना खुद को प्रदेश की बेटी और विक्रमादित्य खुद को बेटा बताकर मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने की जुगत बैठा रहे हैं। अपने परंपरागत वोट बैंक को साध कर दूसरे खेमे में सेंधमारी करने वाले प्रत्याशी के लिए ही जीत का दरवाजा खुलेगा। मंडी का रण कंगना और विक्रमादित्य के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार का हिमाचल में राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

विक्रमादित्य के पिता दिवंगत वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह मंडी से तीन-तीन बार सांसद रह चुके हैं। पूर्व सरकार में पहली बार मंडी को जयराम के रूप में पहला मुख्यमंत्री मिला। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जयराम ने अपनी लोकप्रियता का प्रमाण देते हुए जिले की नौ सीटों पर भाजपा का परचम लहराया। जयराम और प्रतिभा अभी तक प्रदेश के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में ही प्रचार के लिए गए हैं। दोनों ने मंडी में जुटे हैं।

ये हैं मुख्य मुद्दे

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाना।
  • भुभु जोत, जलोड़ी  टनल का निर्माण।
  • द्रंग में नमक खान फाइलों तक सीमित।
  • जोगिंद्रनगर से आगे नहीं बढ़ी रेलवे लाइन।

14 चुनाव कांग्रेस ने जीते

वर्ष 1952 से 2021 तक हुए 20 चुनावों में अभी तक 14 बार कांग्रेस, पांच बार भाजपा और एक बार जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई है। वर्तमान में मंडी सीट के 17 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 में भाजपा के विधायक और कांग्रेस के चार विधायक हैं। लाहौल-स्पीति में विधानसभा उपचुनाव हो रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र में सर्विस वोटर को मिलाकर 13,77,173 मतदाता हैं। इनमें 6,78,224 महिलाएं और 6,85,831 पुरुष मतदाता हैं।

लीड के लिए जोर लगा रहे दोनों दल

कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला के रामपुर और चंबा के भरमौर से लीड लेने के लिए भी दोनों दलों ने जोर लगाया हुआ है। मंडी संसदीय सीट पर नामांकन दाखिल करने से लेकर अभी तक हुई चुनावी रैलियों और नुक्कड़ सभाओं में दोनों प्रत्याशियों का पलड़ा भारी रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को मंडी में रैली कर चुके हैं। अब बुधवार को प्रियंका गांधी कुल्लू और सुंदरनगर में हुंकार भरेंगी।

एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर भुनाए जा रहे मुद्दे

मंडी लोकसभा के चुनाव प्रचार में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर विकास कार्य नहीं करने के खूब आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह लगातार मंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा नहीं बनने के मामले को उठाकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। विक्रमादित्य का आरोप है कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए डबल इंजन की सरकार के समय अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को ही पूरा नहीं कर सके। उधर, भाजपा प्रत्याशी कंगना मंडी से मौजूदा सांसद और विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगा रही हैं। कंगना का आरोप है कि प्रतिभा सिंह अपने कार्यकाल के दौरान सांसद निधि को भी पूरे क्षेत्र में नहीं बांट सकीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

वित्तीय समावेशन- एक सफरनामा

December 17, 2022

देश की जलभृत प्रणालियों के मानचित्रण और प्रबंधन के लिए एक पहल

August 3, 2022
PM Modi

पीएम मोदी बोले- पंजे और लालटेन के जंगलराज से बिहार को मुक्ति दिलाने का संकल्प!

June 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए वेकोलि को राष्ट्रीय सम्मान
  • सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.