Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

यशस्वी जायसवाल के निशाने पर ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 4, 2024
in खेल
A A
Yashasvi Jaiswal
13
SHARES
424
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

धर्मशाला। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. फैन्स को बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल के बल्ले से कई रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लग सकती है.

दरअसल, 22 साल के यशस्वी का बल्ला इस सीरीज में लगातार गदर मचा रहा है. उन्होंने इस सीरीज में अब तक 2 डबल सेंचुरी जमाई हैं. यशस्वी ने वाइजैग (विशाखापत्तनम) टेस्ट मैच में 209 रनों की पारी खेली थी. फिर राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में भी 214 रन बना डाले. यशस्वी जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके चलते उनसे अगले मैच में वे ये 5 धांसू रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

1. सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड निशाने पर
यशस्वी से अगले मैच में सुनील गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है. दरअसल महान बल्लेबाज गावस्कर किसी एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर हैं. उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट सीरीज में गदर मचा दिया था.

गावस्कर ने 4 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 774 रन (डबल सेंचुरी समेत 4 शतक और तीन अर्धशतक) बनाए थे. तब गावस्कर का औसत 154.80 का रहा था. यह अब भी किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड है.

जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यशस्वी ने अब तक 8 पारियों में 655 रन बनाए हैं. यदि यशस्वी बाकी 2 पारियों में 120 रन बना लेते हैं, तो वह किसी एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (भारतीय बल्लेबाज)

  • सुनील गावस्कर vs विंडीज (1971)- 4 मैच, 774 रन, 154.80 एवरेज, 4 शतक
  • सुनील गावस्कर vs विंडीज (1978-79)- 6 मैच, 732 रन, 91.50 एवरेज, 4 शतक
  • विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया (2014-15)- 4 मैच, 692 रन, 86.50 एवरेज, 4 शतक
  • विराट कोहली vs इंग्लैंड (2016)- 5 मैच, 655 रन, 109.16 एवरेज, 2 शतक
  • दिलीप सरदेसाई vs विंडीज (1971)- 5 मैच, 642 रन, 80.25 एवरेज, 3 शतक
  • यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड (2024)- 4* मैच, 655* रन, 93.57 एवरेज, 2 शतक

2. अंग्रेजों के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में रनों का रिकॉर्ड

यशस्वी के पास अगले मैच में 1 रन बनाते ही विराट कोहली का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है. दरअसल, कोहली अंग्रेजों के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाने वाले भारतीय हैं. यशस्वी ने उनकी इस मामले में बराबरी कर ली है. अब वो 1 रन बनाते ही कोहली का यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.

3. दिग्गजों को इस मामले में भी पछाड़ने का सुनहरा मौका

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 2 शतक लगाने के मामले में यशस्वी और विराट कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हैं. उनके साथ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली समेत 11 भारतीय और शामिल हैं. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 3 शतक के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ टॉप पर काबिज हैं. द्रविड़ ने यह उपलब्धि 2 बार हासिल की है. ऐसे में यशस्वी के पास अगले टेस्ट में 2 शतक लगाकर सभी को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है.

4. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सिक्सर किंग बनने के करीब

यशस्वी ने इस सीरीज के 4 मैचों में कुल 23 छक्के जमा दिया हैं. इस तरह वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. ओवरऑल यशस्वी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 34 छक्कों का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व प्लेयर विवियन रिचर्ड्सन के नाम है. ऐसे में यशस्वी के पास यह रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका है.

5. सबसे तेज एक हजार रन के मामले में पुजारा को पछाड़ेंगे

टेस्ट मैचों में यशस्वी ने अब तक 15 पारियों में 69.35 के औसत से 971 रन बना लिए हैं. यदि वो मैच में 29 रन बनाते हैं, तो वो सबसे तेज 1 हजार टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे. इस मामले में चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ देंगे, जिन्होंने 18 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वैसे भारतीयों में सबसे तेज एक हजार टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड विनोद कांबली (14 पारी) के नाम है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bbc reporting pahalgam

बीबीसी की ‘उग्रवादी’ संज्ञा पर भारत सरकार का सख्त एक्शन, पहलगाम हमले की सच्चाई को दबाने की कोशिश नाकाम!

April 28, 2025

दिल्ली के दिल सेन्ट्रल पार्क में साकार हुआ राष्ट्रीय उत्तरायणी अभियान

January 16, 2026
RSS

देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयत्व का भाव जगा रहा RSS!

March 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.