Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

एलन मस्क को पछाड़ 81 साल का ये शख्स बना दुनिया का सबसे अमीर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 11, 2025
in व्यापार
A A
Elon Musk
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है और लंबे समय से दुनिया के नंबर-1 अमीर की कुर्सी पर बैठे एलन मस्क से ये ताज छिन गया है. 81 साल के टेक टॉयकून और ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन उन्हें पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. ये कमाल उनकी संपत्ति में अचानक एक ही दिन में आए 100 अरब डॉलर से ज्यादा के उछाल के चलते हुआ है. आइए जानते हैं इनकी नेटवर्थ के बारे में…

झटके में 8.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी संपत्ति
टेक दिग्गज कंपनी ओरेकल कॉर्पोरेशन ने अपने शानदार तिमाही नतीजों का ऐलान क्या किया और इसके बाद अचानक दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में खलबली सी मच गई. दरअसल, नतीजों के बाद इसके को-फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ में 101 अरब डॉलर (करीब 8.90 लाख करोड़ रुपये) बढ़ गई और कंपनी के शेयरों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला.

इन्हें भी पढ़े

EPF

ठगों से अपने पीएफ खाते को कैसे बचाएं? UAN-पासवर्ड और OTP पर मान लें सरकार की ये सलाह

July 9, 2026
petrol and diesel

क्या सच में प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ती है माइलेज और पावर?

July 8, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
note

भारत के वो 5 राज्य जहां इनकम है सबसे ज्यादा, पहले पर कौन?

July 7, 2026
Load More

इतनी नेटवर्थ के साथ बने नंबर-1 अमीर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अचानक आए इस उछाल के चलते न्यूयॉर्क में सुबह 10:10 बजे तक एलिसन की संपत्ति 393 अरब डॉलर पर पहुंच गई और इसके साथ ही उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ नंबर-1 अमीर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. इस समय पर लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर इंसान रहे एनल मस्क की नेटवर्थ 385 अरब डॉलर दर्ज की गई. किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक ही दिन में आया ये अब तक का सबसे बड़ा उछाल है.

लैरी एलिसन को मिली इस उपलब्धि के साथ ही टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क का विश्व के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में लंबा कार्यकाल समाप्त हो गया. गौरतलब है कि 81 साल के एलिसन इस उम्र में भी ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं. उनकी नेटवर्थ में अधिकांश हिस्सा उनकी कंपनी से होने वाली कमाई पर ही केंद्रित है.

बुधवार को 41% उछला ओरेकल का शेयर
ओरेकल के शेयर ने इस साल जोरदार तेजी दर्ज की है और इसके चलते तेजी से को-फाउंडर लैरी एलिसन अमीरों की लिस्ट में आगे बढ़ते गए और अब सबसे रईस बन गए हैं. 2025 में अब तक ओरेकल स्टॉक में 45% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. बुधवार को इस शेयर में 41% का उछाल आया और इसका भाव 328.33 डॉलर पर पहुंच गया.

इससे पिछले कारोबारी दिन एलिसन का शेयर 241.63 डॉलर पर क्लोज हुआ था, लेकिन बुधवार को तूफानी तेजी के साथ ये 319.19 डॉलर पर खुला और फिर तेज रफ्तार पकड़ते हुए 345.72 डॉलर तक पहुंच गया था.

टेस्ला के शेयर टूटने से मस्क को नुकसान
टेस्ला और स्पेसएक्स सीईओ एनल मस्क ने पहली बार 2021 में दुनिया के सबसे अमीर इंसान का ताज अपने नाम किया था. हालांकि, इसके बाद कुछ समय के लिए ये अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट के पास रहा, लेकिन बीते साल फिर संपत्ति में तेज उछाल के चलते मस्क ने नंबर-1 पायदान पर कब्जा जमा लिया था. लेकिन टेस्ला के शेयरों में इस साल अब तक आई तगड़ी गिरावट का असर सीधे उनकी नेटवर्थ पर दिखा. टेस्ला शेयर 13% तक फिसला है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

टीम वेकोलि ने दी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को आदरांजलि

April 14, 2024

बीजेपी का संकल्प पत्र देखकर चौक गया विपक्ष!

April 15, 2024
Sahara

45 दिन में वापस आएगा सहारा निवेशकों का पैसा, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

July 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Google Maps का नया AI फीचर Ask Maps, कैसे करें इस्तेमाल?
  • ठगों से अपने पीएफ खाते को कैसे बचाएं? UAN-पासवर्ड और OTP पर मान लें सरकार की ये सलाह
  • इंटरनेट पर हर क्लिक छोड़ता है निशान, समय रहते ऐसे करें डिजिटल क्लीनअप

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.