Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो रहा ये भारतीय बॉलर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 19, 2024
in खेल
A A
chahal test
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: एक तरफ भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है. पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के एक गेंदबाज सात समंदर पर काउंटी चैंपियनशिप में बवाल मचा रहा है. यहां हम बात कर रहे हैं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की. पिछले दिनों काउंटी चैंपियनशिप के एक मैच में 9 विकेट झटकने वाले इस घातक स्पिनर ने अब लीसेस्टरशायर के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट झटक विपक्षी टीम को सस्ते में ढेर करने में अहम भूमिका निभाई.

धमाल मचा रहा ये भारतीय

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

युजवेंद्र चहल और रॉब कियो की स्पिन जोड़ी ने काउंटी चैंपियनशिप मैच में लीसेस्टरशायर को एक कम स्कोर पर रोक दिया, जिसके चलते उनकी टीम नॉर्थंप्टनशायर एक अच्छी स्थिति में पहुंच गई है. दोनों ने मिलकर कुल 7 विकेट झटके और दिन का खेल समाप्त होने तक नॉर्थंप्टनशायर पहली पारी में लीसेस्टरशायर से सिर्फ 69 रन पीछे है और सात विकेट भी बचे हैं. चहल और कियो ने नॉर्थंप्टनशायर के पहले बल्लेबाजी के फैसले को गलत साबित कर दिखाया. चहल ने 82 रन देते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जबकि कियो ने 20 रन देते हुए तीन शिकार किए.

एक मैच में झटके थे 9 विकेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए लीसेस्टरशायर की पूरी टीम महज 203 के स्कोर पर सिमट गई, जिसके जवाब में नॉर्थंप्टनशायर ने 3 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं. चहल और कियो एक बार फिर अपनी टीम के लिए अहम साबित हुए. इससे पहले उनकी जोड़ी ने पहले मैच में भी अपनी टीम की जीत में अग्रणी भूमिका निभाई थी. तब चहल ने पहली पारी में पांच विकेट और दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए थे.

इस भारतीय ने भी किया कमाल

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ चार विकेट झटक कर अपनी टीम ससेक्स को डिविजन टू खिताब के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनादकट के चार विकेटों की चलते ग्लॉस्टरशायर की टीम 109 रनों पर ढेर हो गई, जबकि ससेक्स ने चार विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं. वहीं, उनादकट ने भी अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच (ODI) अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.

चहल को नहीं मिल रहा मौका

चहल को लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है. चहल ने आखिरी मैच (टी20) अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जबकि जनवरी 2023 में उन्होंने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेला था. चहल को पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी. हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उपचुनाव में चिराग के शानदार प्रदर्शन से बढ़ी उम्मीद

November 4, 2021

चार श्रम संहिताओं को लागू करने के बाद भारत में रोजगार के लाखों अवसर निर्मित होंगे

December 4, 2025
TERI Summit pm modi

चुनाव पर दिखेगा PM मोदी के हिमाचल दौरे का असर

October 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.