Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पार्ट‍ियों को चंदा देने वालों ने टैक्‍स में सरकार से ली हजारों करोड़ की छूट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 30, 2024
in राष्ट्रीय
A A
income tex
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2024-25 में वित्त मंत्रालय द्वारा लगाए गए अनुमान के मुताबिक, राजनीतिक दलों को दिए गए चंदे के कारण कॉर्पोरेट्स, फर्मों और व्यक्तियों को करों में जितनी कटौती मिली, उससे वित्त वर्ष 2022-23 में सरकारी खजाने पर लगभग 3,967.54 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा।

पिछले केंद्रीय बजट का अगर विश्लेषण करें तो यह आंकड़ा 2021-22 की तुलना में 13% अधिक है और इससे पता चलता है कि चुनावी फंडिंग में बढ़ोतरी हुई है। इसमें पिछले नौ सालों से लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। साल 2021-22 में राजनीतिक चंदे के लिए कर की रियायत 3,516.47 करोड़ रुपये थी जो इससे ठीक पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 300% अधिक था। 2014-15 में कर की यह रियायत 170.86 करोड़ रुपये थी।

इन्हें भी पढ़े

Ashwini Vaishnaw

त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें

November 7, 2026

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Rashtradharma

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के जल-विशेषांक में परंपरा, नीति और जमीनी प्रयोगों का संगम विचार और व्यवहार में पानी की बात

November 7, 2026
news paper

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

November 7, 2026
Load More

9 साल में कुल 12,270 करोड़ का बोझ पड़ा

2014-15 के बाद से नौ सालों में राजनीतिक चंदे पर कर में दी गई रियायतों का सरकारी खजाने पर कुल जितना बोझ पड़ा, वह लगभग 12,270.19 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2023-24 का अंत‍िम डेटा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

आयकर अधिनियम 1961 के तहत करदाता जिनमें भारतीय कंपनियां, फर्म, व्यक्तियों के संघ (एओपी), व्यक्तियों के निकाय (बीओआई), व्यक्तियों या हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) भी शामिल हैं, वे राजनीतिक दलों को दिए गए चंदे में की गई कटौती पर दावा कर सकते हैं। इनमें चेक, अकाउंट ट्रांसफर या चुनावी बांड के माध्यम से दिया गया चंदा भी शामिल है।

2022-23 में 3,967.54 करोड़ रुपये का जो अनुमानित बोझ था, उसमें से 2,003.43 करोड़ रुपये कॉर्पोरेट करदाताओं द्वारा धारा 80GGB के तहत दिए गए दान की वजह से था।

आयकर अधिनियम की धारा 80GGB कहती है कि ‘एक भारतीय कंपनी होने के नाते, उसकी कुल आय का पता लगाने में उसके द्वारा पिछले वर्ष में किसी भी राजनीतिक दल या चुनावी ट्रस्ट को दी गई किसी भी राशि में कटौती की जाएगी।” हालांकि नकद के जरिये दी गई किसी भी राशि के संबंध में कटौती नहीं की जा सकती।

आंकड़ों से पता चलता है कि धारा 80जीजीसी के तहत राजनीतिक चंदे के लिए लोगों द्वारा दावा की गई कर रियायतें 1,862.38 करोड़ रुपये और गैर-कॉर्पोरेट करदाताओं (फर्म/एओपी/बीओआई) द्वारा कर रियायतों पर किया गया दावा 101.73 करोड़ रुपये था। धारा 80जीजीबी और 80जीजीसी के लिए कानून ‘राजनीतिक दल’ शब्द को ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत पंजीकृत एक राजनीतिक दल’ के रूप में बताता है।

इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक करार दिया था

इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने राजनीतिक चंदे के मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक करार दिया था। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम के तहत राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाता था। कोर्ट ने आदेश देकर सबके नाम सार्वजन‍िक करवा द‍िए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
TMC MP Kalyan Banerjee

पीछे नहीं हटूंगा, हजार बार करूँगा बोले TMC नेता

December 25, 2023
Cyber ​​encounters

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए दौर में साइबर एनकाउंटर्स

May 8, 2023
RSS Vijayadashami celebration in R.K. Puram

आर.के.पुरम में RSS का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन और पथ संचलन के माध्यम से दिया एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश

October 19, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.