Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : तय मार्जिन से ज्यादा दाम पर खाद्यान्न नहीं बेच सकेंगे कारोबारी, अधिसूचना जारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 23, 2023
in राज्य
A A
राशन
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश के कारोबारी अब तय मार्जिन से ज्यादा दाम पर अपना सामान नहीं बेच पाएंगे। इसके अलावा तय मात्रा से ज्यादा अनाज या खाद्यान्न का स्टॉक खरीदने या रखने के लिए भी लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होगा। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में फिर से मार्जिन प्रॉफिट एंड होर्डिंग एक्ट 1977 लागू कर दिया है। कारोबारियों के अनुसार इस एक्ट को लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। पिछली भाजपा सरकार ने कारोबारी संगठनों की मांग पर साल 2018 में इस एक्ट को खत्म कर दिया था। लेकिन अब इसे फिर से लागू कर दिया गया है।

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बीते 9 मई को इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस फैसले से अनाज समेत अन्य उत्पादों की कीमतें नियंत्रित होंगी। मूल्य और लाभ प्रतिशत तय होने से कारोबारी ज्यादा दामों पर बिक्री नहीं कर पाएंगे। दुकानों पर हर सामान की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही इन्हें खरीदने और रखने की मात्रा तय होने से कालाबाजारी भी नहीं हो पाएगी।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
Load More

एक्ट लागू होने से ऐसे तय होंगे दाम
एक्ट लागू होने से अनाज, दालें आदि की रिटेल बिक्री पर सात फीसदी मार्जिन ही कारोबारियों को मिलेगा। चीनी पर सात फीसदी मार्जिन तय है। एक्ट के अनुसार जिला प्रशासन के पास मार्जिन तय करने की शक्तियां होती हैं। होलसेल पर 2 से 5 जबकि रिटेल पर 2 से 10 फीसदी तक मार्जिन तय किया जा सकता है।

विरोध में उतरे कारोबारी संगठन, सीएम से मिलेंगे
प्रदेश सरकार की ओर से इस एक्ट को लागू करने के फैसले का शिमला के कारोबारी संगठनों ने विरोध किया है। शिमला व्यापार मंडल के महासचिव नितिन सोहल ने कहा कि जब यह एक्ट लागू किया गया था, उस समय की परिस्थितियां कुछ और थीं। उस समय खुदरा दुकानों की संख्या कम थी लेकिन आज दुकानें बढ़ गई हैं और हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध है। ऐसे में दुकानदार इस स्थिति में नहीं हैं कि ग्राहक से अतिरिक्त पैसा वसूल कर सकें। साथ ही खाद्यान्नों की कोई कमी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री से मिलकर फैसला रद्द करवाने की मांग की जाएगी। उधर, शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस एक्ट को खत्म कर दिया था। लेकिन नई कांग्रेस सरकार ने इसे लागू कर कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है।

विरोध के पीछे कारोबारी दे रहे यह तर्क
कारोबारियों का कहना है तय मात्रा से ज्यादा स्टॉक खरीदने या रखने के लिए लाइसेंस जरूरी नहीं होना चाहिए। साथ ही मार्जिन की शर्त हटनी चाहिए। अब कारोबार के खर्चे बढ़ गए हैं। दुकानों पर अकाउंटेंट, हेल्पर रखने पड़ रहे हैं। किराया बढ़ गया है। ऐसे में सात फीसदी मार्जिन पर सामान बेचना संभव नहीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने ली नौवीं बार सीएम पद की शपथ, चुनाव से पहले बड़ा बदलाव

January 29, 2024
Drama and Theater: Possibilities and Challenges

नाटक और रंगकर्म : संभावनाएं और चुनौतियां

February 2, 2022
जगद्गुरु रामभद्राचार्य

यमुना की दुर्दशा पर भड़के रामभद्राचार्य, कैबिनेट मंत्री को दी नसीहत

April 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.