Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

केंद्रीय मंत्री बोले-‘कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित PM मोदी ने किया’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 18, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Union Minister of State Dr. Jitendra Singh
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह संविधान गौरव अभियान के लिए शिमला पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के बड़े समूह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने  कांग्रेस को आड़े हाथ लिया. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव अभियान जागरूकता के लिए चला रही है. आने वाली पीढ़ी भी संविधान के मूल्यों के बारे में जाने, इसके लिए अभियान शुरू किया गया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा. खास तौर पर वे गांधी परिवार पर हमलावर नजर आए. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो पाप किए, उसका प्रायश्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना

इन्हें भी पढ़े

seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm dhami

हरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का बड़ा केंद्र, धामी ने दिया ये प्लान

September 12, 2026
cm rekha gupta

महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में नहीं होगी परेशानी, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

September 12, 2026
Nitin Navin in Uttarakhand

उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान

September 11, 2026
Load More

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लंबे वक्त से दुष्प्रचार करने का काम कर रही है. कांग्रेस की ओर से लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार रहते हुए 88 बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया. उन्होंने कहा कि स्वार्थ साधने के लिए ही देश में इमरजेंसी भी लगाई गई. उन्होंने कहा कि एक बार तो कांग्रेस ने सियासी माहौल देखकर लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल ही पांच साल की जगह छह साल कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए संविधान से खूब खिलवाड़ किया और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए शाहबानो केस में कोर्ट के फैसले को ही पलट डाला.

‘मोदी सरकार ने जनहित में किए संशोधन’

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी संशोधन किए, वह सभी संशोधन जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से सवाल पूछ रही है कि आखिर में सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति क्यों करती है. कांग्रेस ने तीन तलाक खत्म करने, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने और महिलाओं को चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण देने जैसे बड़े कदम क्यों नहीं उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबी हटाओ की बात करती रही, लेकिन जमीन पर कोई भी काम नहीं हुआ.

खुद को ही दिए भारत रत्न- जितेंद्र सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया. उनसे जुड़े हुए पांच स्थानों पर स्मारक बनाए गए. उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर को तो कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया. पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया. इंदिरा गांधी ने भी खुद प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

इसके बाद राजीव गांधी को भी मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया. इसी तरह सोनिया गांधी को भी भारत रत्न दिया जाना था, लेकिन साल 2014 में कांग्रेस की सरकार चली गई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी भारत रत्न लेने के लिए तैयार बैठे रहे. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है और यहां फैसला रसोई घर में नहीं होते. संगठन सब कुछ सोच समझकर हर तरह के फैसले लेता है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार से पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने 10 गारंटी दी थी, उनका क्या हुआ है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
students

CBSE का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी 10 वीं बोर्ड की परीक्षा !

June 25, 2025

सीएम धामी ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ

January 3, 2025

झण्डेवाला देवी मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक

July 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.