Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

निदेशक ए. के. सिंह की सेवानिवृत्ति पर वेकोलि ने दी भावभीनी विदाई

निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री आनंदजी प्रसाद ने संभाला निदेशक तकनीकी (संचालन) का अतिरिक्त पदभार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 1, 2025
in राज्य
A A
WCL
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री ए. के. सिंह की सेवानिवृत्ति पर आज वेकोलि की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वेकोलि मुख्यालय के वेलफेयर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्वागतोपरांत निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री ए. के. सिंह ने कोल इण्डिया लिमिटेड में अपने तीन दशक से अधिक सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कोयला उद्योग में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कर्तव्यपरायणता एवं समयबद्धता को कार्य में सफलता के लिए आवश्यक मूलमंत्र बताया।

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री जे. पी. द्विवेदी ने श्री ए. के. सिंह की नम्रता, मिलनसारिता, आत्मीयता, कर्मठता, प्रेरणादायक नेतृत्व, प्रबंधकीय कौशल, नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग, बैठकों में कम्पनी के समक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए तर्कपूर्ण सुझाव एवं त्वरित निर्णय क्षमता आदि का उल्लेख करते हुए उनके साथ कार्य के दौरान आए अनुभव को सबके साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि वेकोलि में, कोयला उत्पादन, ओबीआर तथा प्रेषण में बढ़त हासिल करने में श्री ए. के. सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री द्विवेदी ने उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सपरिवार सुखमय भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

इन्हें भी पढ़े

chhath puja

छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार

November 12, 2026
haridwar kumbh mela

हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

November 12, 2026
bjp

UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?

November 11, 2026
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

बीटीआर के प्रतिबंधित रुट में पहुंचा सुयश का वाहन, रसूख के आगे तोड़ा नियम; पर्यटन अधिकारी ने थमाया नोटिस

November 11, 2026
Load More

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योज. एवं परि.) श्री आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, झंकार महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती इंदु सिंह एवं श्रीमती रीना पांडे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री ए. के. सिंह की सेवानिवृत्ति पर निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री आनंदजी प्रसाद ने दिनांक 01.08.2025 को निदेशक तकनीकी (संचालन) का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। श्री आनंदजी प्रसाद 21.01.2025 से वेकोलि के निदेशक तकनीकी के तौर पर कार्यरत है। श्री प्रसाद को कोल माइनिंग उद्योग में 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।

उन्होंने आई.आई.टी- खड़गपुर से वर्ष 1989 में खनन इंजीनियर में स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरान्त उसी वर्ष कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) में अपने करियर की शुरूआत की। कोयला एवं धातु खदानों की योजना, डिजाइन के साथ-साथ कोयला खदान संचालन तथा प्रबंधन में विविध अनुभव वाले श्री प्रसाद की कोल इंडिया एवं कोयला मंत्रालय के लिए कई नीतियों, रोडमैप, विजन दस्तावेजों के निर्माण में प्रमुख भूमिका रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

बजट सत्र से पहले राम-राम बोले मोदी, राम का नाम ही काफ़ी !

February 5, 2024

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की तकनीक, कृषि गतिविधियों और कटाई के तरीकों का दिया प्रशिक्षण

October 3, 2024
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

गरीब ही गरीब की बात करेगा तो संसद क्या करेगी?

September 12, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार
  • दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री
  • हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.