Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इन देशों में छिड़ सकती है जंग, जानें किस बात को लेकर भड़की है आग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 7, 2023
in विश्व
A A
war
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास के बाद अब लैटिन अमेरिका के दो देशों के बीच जंग के हालत बनते दिख रहे हैं. वेनेजुएला और पड़ोसी देश गुयाना के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है. वेनेजुएला की फौज गुयाना पर किसी भी वक्त हमले को तैयार है. इस बीच गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उनका देश वेनेजुएला से खुद को बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है.

दरअसल, वेनेजुएला किसी भी कीमत पर घने जंगलों से भरे इस्सेक्यूइबो पर अपना कब्जा चाहता है. ये इलाका अरबों डॉलर के तेल भंडार और खनिजों से भरा हुआ है. यही कारण है कि इस इलाके पर वेनेजुएला और गुयाना दोनों ही अपना अधिकार जमाते हैं. वेनेजुएला का दावा है कि बंटवारे के दौरान गुयाना ने  इस्‍सेक्‍यूइबो इलाके को चुरा लिया था. ऐसे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने देश के लोगों से इसको लेकर जनमत संग्रह कराया है, जिसके बाद राष्ट्रपति ने इस्सेक्यूइबो को वेनेजुएला के अंदर शामिल करने पर अपनी सहमति भी दे दी है. ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

गुयाना खतरे को लेकर गंभीर

गुयाना के राष्ट्रपति से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने सैन्य सहायता का अनुरोध किया है, इरफ़ान अली ने कहा कि उनकी सरकार इस्सेक्यूइबो की रक्षा के लिए सहयोगियों और क्षेत्रीय भागीदारों तक पहुंच रही है, जिनमें से कुछ के साथ गुयाना के रक्षा समझौते हैं. एसोसिएटेड प्रेस से बातची में अली ने कहा, “हम इस खतरे को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हमने इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए हैं.”

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने दी है चेतावनी

अली ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के उस बयान के एक दिन बाद बात की. बता दें कि एक दिन पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने देश की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों को गुयाना के इस्सेक्यूइबो क्षेत्र में तेल, गैस और खदानों की खोज और दोहन तुरंत शुरू करने का आदेश दिया है.

वेनेजुएला के राष्ट्रपति के बयान पर गुयाना के प्रेसिडेंट ने कहा, “वेनेजुएला की घोषणाएं पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना हैं. कोई भी देश जो इतने खुले तौर पर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय निकायों की अवहेलना करता है, उसे न केवल गुयाना के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय होना चाहिए. ”

दोनों देशों में तनाव के बीच ब्राजील अलर्ट

उधर ब्राज़ील का कहना है कि वेनेजुएला सरकार द्वारा गुयाना द्वारा नियंत्रित क्षेत्र को अपने क्षेत्र में शामिल करने की योजना की घोषणा के बाद वह वेनेजुएला के साथ अपनी सीमा पर सैनिकों को तैनात कर रहा है. ब्राज़ीलियाई सेना ने कहा है कि वह सीमा पर अधिक सैनिकों को भेज रही है. गौरतलब है कि वेनेजुएला के सैनिकों को इस्सेक्यूइबो में प्रवेश करने पर ब्राजीलियाई क्षेत्र से गुजरना होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
फलाहारी महाराज

कश्मीर में मदरसे बंद करे भारत सरकार : दिनेश फलाहारी

April 24, 2025
RECPDCL

RECPDCL ने 2 एसपीवी मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

August 21, 2024
गणेश जोशी

उद्यान मंत्री गणेश जोशी बोले – निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे

January 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.