Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

इन पांच यूनिक तरीकों से पहनें साड़ी, लगेंगी बहुत ही खूबसूरत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

स्वतंत्रता दिवस की समाप्ति के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा और दिवाली का उत्साह कुछ ही समय में वातावरण को सुशोभित कर देगा। ऐसे में अगर महिलाएं यह सोच-सोचकर परेशान हो रही हैं कि किस अवसर पर क्या पहना जाए तो इन सभी के लिए साड़ी एकदम बेहतरीन विकल्प है, जिसे वे एक या दो नहीं बल्कि पांच तरह से अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।

जानकारी
इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने शेयर किए पांच तरह से साड़ी स्टाइल करने के तरीके
भारतीय महिलाओं के लिए साड़ी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है और हाल ही में अच्हो ग्रुप की संस्थापक रिमझिम हाडा ने साड़ी की ड्रेपिंग को बेहतर बनाने के लिए पांच स्टाइल आइडिया साझा किए हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

इन्हें भी पढ़े

दालचीनी, मेथी

सेहत के लिए फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण, मिलेंगे ये फायदे

August 6, 2026
smoking cigarettes

सिगरेट छोड़ना चाहते हैं? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हमेशा के लिए छूट सकती है लत

July 25, 2026
cycling

साइकिलिंग करने से किस बॉडी पार्ट को सबसे ज्यादा फायदा होता है!

July 19, 2026
diabetes

सिर्फ आपके दिल ही नहीं, दिमाग की भी दुश्मन है डायबिटीज!

July 18, 2026
Load More

धोती या पंत स्टाइल साड़ी
सबसे पहले अपनी साड़ी के रंग से मैच करती हुई लेगिंग पहनें, फिर साड़ी के पल्लू का आखिरी हिस्सा लेकर उसकी प्लेट्स बनाकर इसे अपने बाएं कंधे पर रखें। अब साड़ी के दूसरे सिरे को पकडक़र इसे एक बार लपेटते हुए दाएं ओर से कमर टक इन करें। इसके बाद साड़ी के ढीले हिस्से की प्लेट्स बनाएं और इसे बीच से साड़ी में डालें, फिर कंधे वाली प्लेट्स पर पिन लगाएं। अंत में एक डिजाइनर बेल्ट कमर पर बांधे।
लहंगा स्टाइल साड़ी
अपनी लहंगा चोली के ऊपर, एक लंबे दुपट्टे या साड़ी के एक सिरे को लेकर प्लेट्स बनाएं और लंबे हिस्से को पीछे छोड़ते हुए इसे बाएं कंधे पर रखें। अब पल्लू के दूसरे सिरे की प्लेट्स बनाएं और इसे अपनी कमर की दाईं ओर से टक इन करें। इस तरह से आपके पल्लू को पीछे की तरफ यू-आकार मिलेगा। इसके बाद सामने की तरफ से अपने पल्ले को सेट करें और कंधे की तरफ से इस पर पिन लगाएं।
नेक ड्रेप स्टाइल स्टाइल
इस स्टाइलिश लुक में साड़ी के पल्लू को अपने गले में दुपट्टे की तरह लपेटना होता है। इस साड़ी स्टाइल के लिए अपनी साड़ी को सामान्य तरीके से लपेट लें, लेकिन इस दौरान एक लंबा पल्लू जरूर छोड़े। बेहतर होगा कि आप इसके लिए ऐसी साड़ी चुनें, जो सामान्य से अधिक लंबी हो। साड़ी लपेटने के बाद पल्लू की प्लेट्स बनाकर इसे अपनी गर्दन के चारों ओर बाएं से दाएं स्कार्फ की तरह लपेंटे।
डबल साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल
सबसे पहले दो साड़ी लें, फिर इसकी छह प्लेट्स बनाएं और इसे पेटीकोट के अंदर बीच में बाईं ओर से लाते हुए डालें। अब इसके पल्लू से प्लेट्स बनाएं और इसे बाएं कंधे पर लटकाते हुए पीछे की ओर से सामने लाएं, फिर अपनी दूसरी साड़ी को दाईं ओर रखते हुए इसकी पांच प्लेट्स बनाकर इसे बीच में टक इन करें। अंत में इसके पल्लू की प्लेट्स बनाकर इसे पीछे से सामने से दूसरी तरफ से दाहिने कंधे पर रखें।
मरमेड स्टाइल साड़ी
सबसे पहले साड़ी के एक किनारे को दाईं ओर से अंदर करें, फिर साड़ी को अपने चारों तरफ एक बार लपेटें, फिर साड़ी के पल्लू की पलटें बनाएं और इसे कंधे पर रखें और साड़ी के बीच के हिस्से की पलटें बनाकर साड़ी में डालें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी साड़ी की पलटें लंबे समय तक इसी तरह सेट रहे तो इस पर सेफ्टी पिन लगाएं। आप चाहें तो साड़ी ब्रॉच भी लगा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
wcl

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में विक्रेता विकास कार्यक्रम प्रारंभ

November 20, 2023
shahbaz sharif

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में खलबली, शहबाज शरीफ की उड़ी नींद !

May 7, 2025
Political party

जननायक, लोकनायक या हवाई नेता…..

August 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.