Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल की मंत्री ने विदेश में ऐसा क्या कहा कि भड़क गई BJP!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2023
in दिल्ली
A A
bjp-aap
17
SHARES
562
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के ब्रिटेन में दिए भाषण को लेकर देश में राजनीति तेज हो गई है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण के दौरान भारत की स्थिति श्रीलंका से भी खराब बताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भड़क गई है। भाजपा ने आतिशी के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे देशद्रोह बताया है। आतिशी ने कैंब्रिज यूनियन इंडिया कॉन्फ्रेंस में एजुकेशन: बिल्डिंग इंडियाज फ्यूचर एट 100 में बोलते हुए मोदी सरकार की जमकर आलोचना की और केजरीवाल सरकार की तारीफ की।

आतिशी ने दावा किया कि भारत में 2020 से 2022 के बीच सिर्फ अरबपतियों की संख्या नहीं बढ़ी है, बल्कि भूखे लोगों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। आप मंत्री ने दावा किया कि भारत में 35 करोड़ लोग भूखे रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें बताया जाता है कि भारत में बढ़ते अरबपतियों की सबसे बड़ी संख्या है। 2020 से 2022 के बीच अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 166 हो गई। लेकिन एक और आंकड़ा है जो 2020 से 2022 के बीच बढ़ा है और यह है देश में भूखे लोगों की संख्या। ऐसे लोग जिनके पास खाना नहीं है।’ उन्होंने कहा कि 2020 में ऐसे लोगों की संख्या 19 करोड़ थी जोकि 2022 में बढ़कर 35 करोड़ हो गई।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली में 21 साल बाद शुरू हुआ SIR अभियान, 13 हजार से अधिक BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

June 30, 2026
ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
Load More

आतिशी ने कहा कि हमें बताया जाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गई है। कहा जाता है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली जी30 इकॉनमी है। लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि किसी देश की सही स्थिति के बारे में मानव विकास सूचकांक ज्यादा अच्छा बताता है। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में भारत 142वें स्थान पर है। आप नेता ने कहा कि इस मामले में श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश भारत से आगे हैं। ॉ

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार की मंत्री का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विपक्षी दल भाजपा का विरोध करते करते राजनीति के लिए इस स्तर तक गिर चुके हैं कि वह अब देश का विरोध करने लगे हैं। आगे बढ़ता भारत भी इन्हें रास नहीं आ रहा। राहुल गांधी से लेकर आतिशी मार्लेना तक देश विरोधियों की लिस्टम लंबी होती जा रही है।’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘मार्लेना का बयान शर्मनाक है, उन्हें डूबकर मर जाना चाहिए शर्म से। जिस देश का नमक खाते हैं उस देश के बार में बाहर जाकर गलत बोलना, झूठे आंकड़े पेश करना, यह देशद्रोह का मामला बनता है। वह कह रही हैं कि 35 करोड़ लोग भूखे सोते हैं उनको दिखाई नहीं देता 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, दिल्ली में 72 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पार्टी का विरोध करते करते ये कब देश का विरोध करने लगते हैं इन्हें एहसास ही नहीं।’

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ईरान और पाकिस्तान की तनातनी किस हद तक जाएगी?

January 19, 2024

चेहरा फ्रिंज नहीं होता

June 14, 2022
dalai lama

‘जीवित बुद्ध’ की परंपरा और दलाई लामा का उत्तराधिकारी, 700 वर्ष पुराने रिवाज में चीन का हस्तक्षेप!

July 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.