Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?, जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 22, 2024
in दिल्ली
A A
14
SHARES
474
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (55 साल) की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है. ED की टीम गुरुवार शाम 10वें समन के साथ केजरीवाल के घर पहुंची और कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दो घंटे तक पूछताछ की और गिरफ्तार कर ले गई. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. लेकिन, ईडी की टीम पहले ही एक्शन मोड में आ गई. फिलहाल, केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं.

प्रवर्तन निदेशालय आज केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी. इधर, गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है. वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सरकार और विपक्ष के बीच लड़ाई नए सिरे से शुरू हो गई है. बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जीत बता रही है तो आम आदमी पार्टी इसकी वजह बीजेपी का डर बता रही है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर उतरेंगे और देशभर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि अरविंद ही सीएम बने रहेंगे. AAP और अन्य विपक्षी दलों ने ईडी एक्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया है. बीजेपी ने कहा, कानून से भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता है. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े

Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Load More

कौन-कौन से वो आरोप हैं, जिसमें फंस गए केजरीवाल?

ईडी की टीम ने केजरीवाल के रूप में चौथी बड़ी गिरफ्तारी की है. सवाल उठता है कि आखिर केजरीवाल पर वो आरोप क्या हैं, जिसकी वजह से ईडी की टीम ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, शराब घोटाले को लेकर पहला आरोप ईडी की चार्जशीट के मुताबिक यही है कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के एक आरोपी से फोन पर बात की और कहा- विजय नायर मेरा आदमी है, ट्रस्ट करो. चार्जशीट के मुताबिक दूसरा आरोप है- नई शराब नीति के तहत आंध्र प्रदेश के एक सांसद से मुलाकात करके उन्हें केजरीवाल ने व्यापार करने का न्योता दिया. सांसद से जुड़े लोगों ने कारोबार किया भी. तीसरा आरोप है कि नई शराब नीति कैसी बने, इस मीटिंग में सिसोदिया और अधिकारी केजरीवाल के सामने मौजूद थे.

केजरीवाल को नई शराब नीति में हुए बदलाव की जानकारी थी. चौथा आरोप के कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ साजिश रची. ईडी के मुताबिक नई शराब नीति से फायदा पहुंचाने के बदले आम आदमी पार्टी के नेताओं तक 100 करोड़ रुपए पहुंचाए गए. नतीजा ये हुआ है कि दिल्ली के शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल चौथे नेता हैं, जिनकी गिरफ्तारी हो गई है. केजरीवाल से पहले इसी महीने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को ईडी ने अरेस्ट किया. उससे पहले पिछले साल संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सॉफ्ट हिंदुइज्म कार्ड से हार्ड हिंदुत्व को चुनौती

June 13, 2023
Jagannath Rath Yatra

कब शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा ? आषाढ़ की इस पावन यात्रा में मिले मोक्ष का आलिंगन !

June 16, 2025
israel-iran war

वर्तमान वैश्विक नेतृत्व में विश्व कल्याण के भाव का अभाव है!

August 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.