Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

क्या है औरंगजेब वाला मामला? जिसपर कोल्हापुर में हुआ भारी बवाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 7, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
ruckus in Kolhapur!
23
SHARES
752
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ गुटों में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा है। दरअसल, कुछ हिंदू संगठनों की ओर से सोशल मीडिया पर कथित रूप से औरंगजेब को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया था। इसी को लेकर प्रदर्शन भी हो रहे थे, तभी मामला भड़क गया। जानिए औरंगजेब वाला पूरा मामला आखिर है क्या?

औरंगजेब वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर फसाद
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कथित तौर पर तीन लोगों ने औरंगजेब वाला एक आपत्तिजनक व्हाट्सऐप स्टैटस लगाया था। इसकी वजह से दो गुटों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। यह व्हाट्सऐप स्टैटस वायरल होने के बाद तनाव और बढ़ने लगा। आरोपियों खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि जिन आरोपियों ने स्टैटस लगाया था, वो नाबालिग हैं।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

लोगों को हटाने के लिए पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा
उसी घटना के विरोध में बुधवार को कोल्हापुर बंद का आह्वान किया गया था और प्रदर्शन भी किए जा रहे थे। सड़क पर बड़ी तादाद में लोग उमड़ आए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसी दौरान हिंदू संगठनों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। हालांकि न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोल्हापुर में दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है-रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उन नाबालिकों को भी हिरासत में ले लिया है, जिन्होंने औरंगजेब वाला आपत्तिजनक पोस्ट डाला था और स्टैटस लगाया था। इसके अलावा उन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जो पत्थरबाजी में शामिल थे।

पत्थरबाजों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया- एसपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कोल्हापुर के एसपी महेंद्र पंडित के हवाले से बताया है, ‘कुछ संगठनों ने कोल्हापुर बंद बुलाया था और उन संगठनों के लोग आज शिवाजी चौक पर जमा हुए थे। जब उनका प्रदर्शन खत्म हो गया और भीड़ जाने लगी, तो कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसकी वजह से पुलिस को उन्हें हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।’

अफवाहों पर ध्यान न दें- कोल्हापुर कलेक्टर
कोल्हापुर के कलेक्टर राहुल रेखावार ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर घ्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक बयानों पर भरोसा करें। उन्होंने कहा, ‘किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए मैं लोगों के साथ बैठने के लिए तैयार हूं। बंद के आह्वान और अन्य विवादित मुद्दों पर मैं पहले ही कल एक बैठक कर चुका हूं और आंदोलनकारी दक्षिणपंथी ग्रुप तैयार भी थे, लेकिन आज कुछ युवाओं ने बैठक में बनी सहमति की अवहेलना की। ‘

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी- सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें। पुलिस जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

औरंगजेब की तारीफ करने वालों को माफी नहीं- उपमुख्यमंत्री
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी गृह विभाग को निर्देश दिए हैं कि दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए कोई माफी नहीं है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोगों को भी शांति बनाए रखना चाहिए, कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।’

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
border

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर पर अपने नागरिकों के लिए बंद किए गेट!

May 2, 2025
Central government started public welfare

शहरीकृत गावों में भी शुरू हुई केंद्र सरकार ने जन-हितैषी योजनाएं

August 29, 2024
REC Limited signs MoU with Madhya Pradesh Government

आरईसी लिमिटेड ने MP सरकार के साथ किए एमओयू पर हस्ताक्षर

March 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.