नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. जब भी सूर्य ग्रहण लगता है, लोग इसके धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक पहलुओं को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. साल 2026 में लगने वाला दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी खास माना जा रहा है. यह ग्रहण अगस्त महीने में लगेगा और धार्मिक दृष्टि से कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आइए जानते हैं अगस्त 2026 में लगने वाले सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें-
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा. यह ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर होगा. इसी दिन हरियाली अमावस्या भी पड़ रही है, जिससे इस ग्रहण का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है.
ग्रहण का समय क्या रहेगा?
भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे दुनिया के कुछ हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा.







