Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

कहां और कैसा है भोलेनाथ का ससुराल? जहां साल में एक महीना रहते हैं शिव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 29, 2024
in धर्म
A A
Shiv shankar
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कनखल है. कनखल हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है. ऐसी मान्यता है कि सावन में भगवान शिव कैलाश पर्वत से कनखल आ जाते हैं. यहीं पर भोलेनाथ एक महीने निवास करते हैं. यहां स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर सालों से श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना हुआ है. सावन में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव और दक्षेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य प्रबंधक महंत रविंद्र पुरी महाराज कहते हैं कि हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, भगवान शिव सावन में अपने ससुराल कनखल में निवास करते हैं. इसको लेकर एक कथा भी है. ब्रह्मा जी के मानस पुत्र प्रजापति राजा दक्ष ने कनखल में एक बड़े यज्ञ का आयोजन किया था. लेकिन बेटी सती और भगवान शिव को इस यज्ञ में निमंत्रण नहीं दिया, बावजूद इसके माता सती अपने मायके कनखल गईं. यहां माता सती ने देखा कि यज्ञ में सभी देवी-देवताओं और ऋषि मुनियों को आमंत्रित किया गया है. लेकिन भगवान शिव के लिए कोई स्थान नहीं है. तब माता सती ने पिता राजा दक्ष से इसका कारण पूछा तो उन्होंने भगवान शिव के लिए बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया.

इन्हें भी पढ़े

shivling

शिवलिंग, नाग और… सावन के समय सपने में इन चीजों का दिखना होता है भाग्य के जागने का संकेत!

July 12, 2026
kanwariyas

पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? क्या करें और किन गलतियों से बचें

July 10, 2026
shivling

सावन शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 7 चीजें, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद

July 7, 2026
gift

तोहफे में ना दें ये चीज़, झेलना पड़ेगा भारी आर्थिक नुकसान, तिजोरी पर लगेगा कंगाली का ताला!

July 4, 2026
Load More

भगवान शिव हो गए क्रोधित

भगवान शिव का अपमान होते देख माता सती यज्ञ कुंड की धधकती अग्नि में कूद पड़ीं और प्राण त्याग दिए. इसकी जानकारी भगवान शिव को मिली तो वे क्रोधित हो गए. उनकी क्रोधाग्नि से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया, मानो पूरा ब्रह्मांड समाप्त हो जाएगा. शिव ने वीरभद्र को प्रकट किया और कनखल भेजा. यहां वीरभद्र ने राजा दक्ष के सिर को धड़ से अलग कर दिया.

इस घटना से राजा दक्ष की राजधानी कनखल मे कोहराम मच गया. सभी देवी-देवता भगवान शिव के पास गए और उनसे ब्रह्मांड को बचाने की प्रार्थना की. इस पर भगवान शिव स्वयं कनखल अपने ससुराल आए और राजा दक्ष के धड़ पर बकरे का सिर लगाकर उन्हें जीवन दान दिया. राजा दक्ष ने शिव का अपमान किए जाने पर उनसे क्षमा याचना की, तब जाकर विध्वंस रुका.

राजा दक्ष की पत्नी ने अपने दामाद भगवान शिव से अनुरोध किया कि श्रावण माह में वे एक महीना अपने ससुराल कनखल में ही वास करें. भगवान शिव ने अपनी सास की इस प्रार्थना को स्वीकार किया और तब से हर वर्ष श्रावण माह में भगवान शिव कनखल अपने ससुराल में ही निवास करते हैं.

कनखल में स्वयंभू शिवलिंग

राजा दक्ष को जीवन प्रदान करने के बाद स्वयंभू शिवलिंग के रूप में भगवान शिव कनखल में प्रकट हुए और उनका यह शिवालय दक्षेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध हुआ. मान्यता है कि यह शिवलिंग ब्रह्मांड का प्रथम स्वयंभू शिवलिंग है, जो भक्तों को अभय प्रदान करता है. सावन में कनखल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जो भी भक्त भगवान शिव के शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करते हैं और बेलपत्र, पुष्प, तिल ,चावल, दूध, दही, शहद और पंचगव्य से पूजन अर्चन करते हैं, उनके सारे कष्ट दूर होते हैं. वे मोक्ष प्राप्त कर शिवलोक वासी हो जाते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm dhami

सीएम धामी बोले- उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं, लोगों को करेंगे जागरूक

March 18, 2025
Way to Journalism

निष्पक्ष पत्रकारिता पर आधारित प्रकाश मेहरा की पुस्तक ‘वे टू जर्नलिज्म’ बनाएगी नया इतिहास!

March 19, 2025

यूसीसी के बहाने सत्ता में आने के लिए ये है दुष्प्रयास

July 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 1.7 करोड़ लोगों ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न, डेडलाइन चूके तो क्या होगा?
  • सुबह का योग बनाएगा दिन बेहतर, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे
  • एथेनॉल के ये 3 बादशाह देश कैसे बदल रहे हैं दुनिया की तेल नीतियां?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.