Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

कौन हैं ट्रेन से अरेस्ट हुए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, जानें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 10, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
ips officer amitabh thakur
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया. वह लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे. तभी शाहजहांपुर में पुलिस पहुंची और उन्हें ट्रेन से उतारकर देवरिया ले गई. यह कार्रवाई एसटीएफ की ओर से की गई है. उनके खिलाफ देवरिया में एक मामला दर्ज हुआ था. जिस पर पुलिस का कहना है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे. जब उन्हें ट्रेन से उतारा गया तो पहले जानकारी आई थी कि उनका अपहरण हो गया है. फिर पता चला कि यह अपहरण नहीं, बल्कि पुलिस एक मामले में गिरफ्तार करके ले गई है. अमिताभ ठाकुर का विवादों से पुराना नाता रहा है, वे सुर्खियों का हिस्सा बनते रहते हैं. आज हम बताएंगे, उनसे जुड़े ऐसे ही कुछ मामले…

जबरन किए गए थे रिटायर

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

अमिताभ ठाकुर को साल 2021 में जबरन रिटायर कर दिया गया था. यानी उन्हें सरकार की ओर से कंपलसरी रिटायरमेंट दे दिया गया. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने स्क्रीनिंग की थी, जिसमें अमिताभ ठाकुर को सेवा में बने रहने के लिए फिट नहीं पाया था. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें रिटायर करने का आदेश जारी किया गया था.

हमेशा रहे सुर्खियों में

अमिताभ ठाकुर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. अमिताभ ठाकुर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं. यह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. इतनी पत्नी नूतन ठाकुर भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं. वह भी सुर्खियों में बनी रहती हैं.

मुलायम सिंह यादव से लिया था पंगा

यूपी में अखिलेश यादव की सरकार थी. जुलाई 2015 में अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि मुलायम सिंह यादव ने उन्हें फोन पर धमकाया है. अमिताभ ठाकुर ने इस सिलसिले में लखनऊ के थाने में शिकायत भी की. लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. इसके बाद ठाकुर कोर्ट पहुंच गए. कोर्ट ने फिर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. बताया जाता है कि इसी वजह से अखिलेश सरकार में उन्हें एक बार सस्पेंड भी किया गया था.

अतीक अहमद के मामले में भी पहुंचे थे कोर्ट

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मर्डर मामले में भी अमिताभ ठाकुर कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए. उन्होंने कहा था कि इस मर्डर की सही जांच होनी चाहिए, इसलिए इस केस को सीबीआई को सौंप दिया जाए. बता दें, अतीक अहमद और उनके भाई का प्रयागराज में गोली मारकर मर्डर कर दिया गया था. उन पर उस वक्त गोली चला दी गई, जब पुलिस उनका रुटीन चेकअप करवाकर अस्पताल से बाहर ला रही थी. तभी कुछ लोग आए, और उन पर गोली बरसाकर भाग गए, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई.

संपत्ति का ब्योरा न देने का भी आरोप

अमिताभ ठाकुर पर अपनी संपत्ति का सही ब्योरा ना देने का भी आरोप लगा था. आरोप हैं कि जब उन्होंने 1993 में अपनी नौकरी शुरू की तो उन्होंने सरकार को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था. इसके बाद उन्होंने 1993 से 1999 तक का संपत्ति का ब्योरा एकमुश्त दिया था. उस जानकारी में भी कई खामियां पाई गई थीं.

पत्नी के साथ मिलकर बनाई पार्टी

रिटायरमेंट के बाद अमिताभ ठाकुर ने अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के साथ मिलकर एक पार्टी बनाई. इस पार्टी का नाम रखा गया आजाद अधिकार सेना. पार्टी का मुख्यालय लखनऊ में ही बनाया गया है. इस पार्टी ने साल 2022 के यूपी विधानसभा उपचुनाव में रामपुर और खतौली से अपने उम्मीदवार उतारे थे. इसके अलावा इस पार्टी ने स्थानीय निकाय के चुनाव भी लड़े हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जीवन के निर्माण व सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम धामी

March 15, 2024
kejriwal

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप!

May 13, 2024
war

क्या नई विश्व व्यवस्था के लिए अपरिहार्य है विश्वयुद्ध?

October 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.