Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दो मुस्लिम चेहरों के बीच क्या चलेगा भाजपा का ‘हिंदू कार्ड’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 12, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 29 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी अभी तक कुल 58 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों के ऐलान में जातिगत समेत कई तरह की समीकरणों का ध्यान रखा गया है। 27 सालों से दिल्ली में सत्ता का इंतजार कर रही भाजपा ने अभी तक किसी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है। पार्टी ने तीन ऐसी सीटों पर भी हिंदू चेहरे दिए हैं जिनपर आप और कांग्रेस ने दोनों ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी की कोशिश दो मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच हिंदू वोटर्स को अपने पक्ष में गोलबंद करने की है।

बल्लीमारान से कमल बागड़ी को टिकट

इन्हें भी पढ़े

seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm rekha gupta

महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने में नहीं होगी परेशानी, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

September 12, 2026
cm rekha gupta

आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
Load More

पुरानी दिल्ली की इस मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा ने कमल बागड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो रामनगर वार्ड से पार्षद हैं। भाजपा ने यहां दो मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच बागड़ी को उतारा है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर इमरान हुसैन को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने दिग्गज नेता हारुन यूसुफ को पर दांव लगाया है। यहां दोनों ही मुस्लिम उम्मीदवार बेहद मजबूत हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दो बड़े मुस्लिम चेहरों के बीच इस जंग का फायदा बागड़ी उठा सकते हैं।

सीलमपुर में भी यही दांव, अनिल गौड़ को मौका

सीलमपुर में भी मुस्लिम वोटर्स ही हार जीत तय करते हैं। इस सीट पर अभी तक सिर्फ मुस्लिम उम्मीदवारों को ही जीत मिली है। लेकिन भाजपा ने एक बार फिर हिंदू चेहरे पर दांव लगाया है। भाजपा ने अनिल गौड़ को टिकट दिया है। अनिल गौड़ मौजपुर से निगम पार्षद हैं। आप ने यहां से चौधरी जुबैर अहमद को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने ‘आप’ के बागी विधायक अब्दुल रहमान को उतारा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या जुबैर और अब्दुल रहमान के बीच अधिक से अधिक मुस्लिम वोटर्स को पाने की जंग का फायदा अनिल गौड़ उठा पाएंगे?

मटिया महल में दीप्ति इंदौरा को बनाया उम्मीदवार

मटिया महल भी दिल्ली की एक मुस्लिम बहुल सीट है। भाजपा ने दिल्ली गेट से भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी और युवा नेता दीप्ति इंदौरा पर भरोसा जताया है। मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी ने शोएब इकबाल पर भरोसा जाता है तो कांग्रेस ने असीम अहमद खान को टिकट दिया है।

2 और सीटों पर हो सकता है ऐसा

भाजपा ने अभी मुस्तफाबाद सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने आदिल अहमद खान और कांग्रेस ने अली मेंहदी को टिकट दिया है। ओखला सीट से आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अमानतुल्लाह खान को टिकट दिया है तो भाजपा ने यहां से मनीष चौधरी पर भरोसा जताया है। हालांकि, देखना होगा कि कांग्रेस यहां किसे उम्मीदवार बनाती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

न्यायपालिका और सरकार में नहीं कोई मतभेद

May 27, 2023

असली भारत गांव में बसता है : सतीश मुखिया

January 19, 2024
Charitable Hospital

खसरा संख्या 19ग , वन खंड और चैरिटेबल अस्पताल

June 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.