Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू, क्‍या आपका वेतन तुरंत बढ़ जाएगा या करना होगा इंतजार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 30, 2025
in व्यापार
A A
8th pay commission
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। इससे लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वेतन बढ़ोतरी का इंतजार है। 8वें वेतन आयोग के सदस्यों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इसमें जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई अध्यक्ष होंगी। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज जैन को सदस्य-सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आईआईएम बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष को अंशकालिक सदस्य बनाया गया है।

हालांकि, 8वें वेतन आयोग के सदस्यों के ऐलान के बावजूद कर्मचारियों को तुरंत वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी। आमतौर पर वेतन आयोग की सिफारिशें हर दस साल में लागू होती हैं। इस हिसाब से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। कैबिनेट ने अक्टूबर में जारी अपने एक नोटिफिकेशन में कहा था कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें 1.1.2026 से लागू होंगी।

इन्हें भी पढ़े

pnb bank

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

October 21, 2026
PM Modi Trump

भारत को मनाने के लिए अमेरिका ने बदला अपना रुख?

October 18, 2026
gold

सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर ₹9613 का मुनाफा

October 18, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
Load More

नहीं आई हैं अभी आयोग की स‍िफार‍िशें

अभी तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें नहीं आई हैं। इसका मतलब है कि 1 जनवरी से आपका वेतन नहीं बढ़ेगा। लेकिन, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, जब नया वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाए 1 जनवरी 2026 से तब तक जमा होते रहेंगे जब तक 8वें वेतन आयोग की वेतन वृद्धि की घोषणा नहीं हो जाती।

अर्थशास्त्री और दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज के प्रोफेसर राजनिश क्लेर का कहना है कि सरकार न्यूनतम वेतन को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति माह करने और उच्चतम वेतन ग्रेड को सालाना लगभग 1 करोड़ रुपये सकल वेतन तक ले जाने की योजना बना रही है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा बदलाव है। यह निजी क्षेत्र के हालिया रुझानों के अनुरूप है। पिछले वेतन आयोगों के फिटमेंट फैक्टर के अनुसार है।

कब तक वेतन वृद्ध‍ि लागू होगी?

8वें वेतन आयोग की वेतन वृद्धि कब लागू होगी, यह अभी तय नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) ने अभी तक अपनी सिफारिशें घोषित नहीं की हैं और न ही समीक्षा के लिए सरकार को भेजी हैं।

प्रोफेसर क्लेर के अनुसार, यह संशोधन उम्मीद से जल्दी हो सकता है। उन्होंने मिंट को बताया कि सरकार बकाए के कैलकुलेशन की जटिल प्रक्रिया को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए इस संशोधन को सामान्य से पहले घोषित कर सकती है। कर्मचारी समय पर संचार की भी उम्मीद कर रहे हैं ताकि पिछली बार की तरह देरी से बचा जा सके। पिछली बार एचआरए और टीए में बढ़ोतरी और बकाए का भुगतान समय पर नहीं हुआ था। लिहाजा, 8वें सीपीसी के तहत एक बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीदें बहुत ज्‍यादा हैं।

वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा करता है। यह सरकार को सिफारिशें देता है कि वेतन कैसे बढ़ाया जाए। 8वां वेतन आयोग अभी अपनी सिफारिशें तैयार कर रहा है। जब ये सिफारिशें सरकार को मिल जाएंगी और कैबिनेट उन्हें मंजूरी दे देगी तभी वेतन वृद्धि लागू होगी। तब तक कर्मचारियों को इंतजार करना होगा। लेकिन, अच्छी खबर यह है कि अगर 1 जनवरी 2026 से वेतन वृद्धि लागू होती है तो उस तारीख से लेकर घोषणा तक का बढ़ा हुआ वेतन बकाए के रूप में मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Investigation and revelations on use of dark web

डार्क वेब का इस्तेमाल, दिल्ली नॉएडा के स्कूलों में मिली धमकी पर जांच और खुलासे!

May 2, 2024

फैलता जा रहा है संकट

October 12, 2022

बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज!, कब होगा महासंग्राम?

March 15, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.