Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

NEET PG को कहें बाय-बाय! सरकार का ‘NExT’ प्लान, अब ऐसे मिलेगा पीजी में एडमिशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 10, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
NEET-PG
21
SHARES
695
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अगले साल अप्रैल-मई के लिए निर्धारित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (NEET-PG) इस तरह की आखिरी परीक्षा हो सकती है. दरअसल, इसके बाद पीजी मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स द्वारा दिए जाने वाले ‘नेशनल एग्जिट टेस्ट’ (NExT) के नतीजों पर आधारित होगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. लंबे समय से NExT एग्जाम को लेकर तैयारियां चल रही थीं. माना जा रहा था कि इसे जल्द लागू किया जा सकता है. हालांकि, अब इसके लिए समयसीमा 2024 तय कर दी गई है. 2024 में इस एग्जाम को करवाया जाएगा.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ऐसा माना जाता है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सोमवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया कि वह दिसंबर 2023 में NExT आयोजित करना चाहता है. उन्होंने बताया कि यदि परीक्षा दिसंबर 2023 में आयोजित की जाती है, तो 2019-2020 बैच के MBBS स्टूडेंट्स को एग्जाम देना होगा. एग्जाम के रिजल्ट का इस्तेमाल 2024-2025 बैच से पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए भी किया जाएगा.

इन्हें भी पढ़े

el niño

वैज्ञानिकों की प्रचंड भविष्यवाणी, 6 महीने में काल बन जाएगा अल नीनो

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
Load More

क्या है NExT Exam?
एनएमसी अधिनियम के अनुसार NExT, एमबीबीएस के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए होने वाली एक सामान्य योग्यता परीक्षा होगी. ये एग्जाम मॉडर्न मेडिसिन पद्धति की प्रैक्टिस करने के लिए एक लाइसेंस परीक्षा, पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए योग्यता-आधारित प्रवेश परीक्षा और भारत में प्रैक्टिस करने के इच्छुक विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए एक स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में काम करेगी.

सरकार ने सितंबर 2024 तक NExT आयोजित करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए एनएमसी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों को सितंबर में लागू किया था. कानून के अनुसार, आयोग को लागू होने के तीन साल के भीतर एक सामान्य फाइनल ईयर का अंडरग्रेजुएट मेडिकल एग्जामिनेशन, NExT आयोजित करना था. अधिनियम सितंबर 2020 में लागू हुआ था.

कौन आयोजित करेगा एग्जाम?
सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) परीक्षा के बजाय यह परीक्षा आयोजित कर सकता है, लेकिन इस मामले पर फैसला लिया जाना बाकी है. NBEMS अब तक बहुविकल्पीय प्रश्न प्रारूप में नीट-पीजी और नीट-सुपरस्पेशलिटी का आयोजन करता रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि NExT आयोजित करने के लिए एग्जाम के तौर-तरीकों, सिलेबस, टाइप और पैटर्न जैसी तैयारियों की जरूरत होती है और स्टूडेंट्स को भी इसकी तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना होगा. मुख्य परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट करने की जरूरत होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारत-पाकिस्तान विभाजन

विभाजन 1947 का दर्द, सरहदें बदलीं, लेकिन महिलाओं के जख्म आज भी जिंदा हैं!

August 14, 2026
uniform civil code

उत्तराखंड : सामान नागरिक संहिता क्या समलैंगिक शादी के लिए बना सकती है रास्ता?

October 19, 2023
भारत का व्यापार

अंतरराष्ट्रीय संदर्भ, वैश्विक व्यापार चुनौतियां और भारत की रणनीति

March 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.