Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चीन बना रहा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग! इस वजह से डर रही पूरी दुनिया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 15, 2022
in विश्व
A A
longest tunnel
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चीन अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए एक के बाद एक निर्माणकार्यों में लगा हुआ है। अब चीन एक ऐसी सुरंग का निर्माण (World’s Longest Tunnel) करने जा रहा है, जिससे पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। ये सुरंग (World’s Longest Tunnel) अपने आप में अनोखी होगी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो चीन एक हजार किलोमीटर लंबी सुरंग (China Is Planning To Build World’s Longest Tunnel) बनाने जा रहा है। चीन (China) पहला ऐसा देश होगा जो इतनी लंबी सुरंग बनाएगा। आप सोच रहे होंगे कि आखिर चीन इतनी लंबी सुरंग क्यों बना रहा है? इससे क्या फायदा होगा? वहीं दुनिया के बाकी देश इस सुरंग को लेकर क्यों चिंता जता रहे हैं। आईए आपको बताते हैं।

इस वजह से सुरंग बना रहा चीन
ब्रह्मपुत्र और सिंधु दोनों विशाल नदियां तिब्‍बत से शुरू होती हैं। सिंधु नदी पश्चिमोत्‍तर भारत से होकर पाकिस्‍तान के रास्‍ते अरब सागर में गिरती है। वहीं ब्रह्मपुत्र नदी पूर्वोत्‍तर भारत के रास्‍ते बांग्‍लादेश में जाती है। ये दोनों ही नदियां दुनिया की सबसे विशाल नदियों में शामिल हैं। चीन कई साल से ब्रह्मपुत्र नदी की दिशा को बदलने में लगा हुआ है। चीन ब्रह्मपुत्र नदी को यारलुंग जांगबो कहता है जो भूटान, अरुणाचल प्रदेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र और सिंधु दोनों ही नदियां चीन के शिंजियांग इलाके से निकलती हैं। सिंधु नदी लद्दाख के रास्‍ते पाकिस्‍तान में जाती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को एक हजार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाकर तिब्‍बत के पठार से ले जाते हुए तकलमकान तक ले जाना चाहता है। तकलमकान दक्षिण-पश्चिम शिंजियांग का रेगिस्‍तानी इलाका है। बताया जा रहा है कि 600 किलोमीटर लंबी यून्‍नान सुरंग का निर्माण अगस्‍त 2017 में शुरू हुआ था। इस परियोजना पर 11.7 अरब डॉलर का खर्च आ रहा है।

इन्हें भी पढ़े

दवा उद्योग

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान!

September 28, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
AI

AI की अगली महाशक्ति कौन?

September 25, 2026
Load More

पश्चिमी इलाके को विकसित करना चाहता है चीन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन शिंजियांग को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की तर्ज पर डेवलेप करना चाहता है। इसके लिए चीन नदियों के बहाव को तिब्बत से मोड़कर शिंजियांग की ओर करना चाहता है। इसके लिए चीन एक हजार किलोमीटर की सुरंग के जरिए शिजियांग में विशाल झरना बनाना चाहता है। चीन का मकसद अपने पूर्वी क्षेत्र के विकास के बाद अब पश्चिमी इलाके में विकास को बढ़ावा देना चाहता है। ये ऐसा इलाका है जो अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है।

शिंजियांग में पानी की है भारी कमी
शिंजियांग में पानी की भारी कमी है। चीन पानी की इस कमी को तिब्‍बत से पानी लाकर पूरा करना चाहता है। इसके लिए तिब्‍बत से शिंजियांग तक पानी ले जाने वाली यह सुरंग बेहद खास होगी। इसको बनाने में प्रति किमी 14 करोड़ 73 लाख डॉलर का खर्च आएगा। इस सुरंग के जरिए हर साल करीब 300 करोड़ गैलन पानी भेजा जा सकेगा।

दुनिया के देशों की इस वजह से बढ़ी चिंता
चीन जो सुरंग बना रहा है, इससे दुनिया के बाकी देशों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि इस सुरंग से जैव विविधता बर्बाद हो जाएगी। इसी के साथ भूकंप के आने का भी खतरा रहेगा। इतिहास में पहले भी इस तरह के प्रयास हुए हैं, लेकिन उसका प्रभाव बहुत ही विनाशकारी रहा है। इसी के बाद से दुनिया के बाकी देशों की चिंता बढ़ गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

आखिर पीएम मोदी का इरादा क्या है?

July 2, 2023
Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने लगाई न्यू यॉर्क टाइम्स को लताड़

March 10, 2023
CM Yogi

यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और सुविधा की गारंटी : सीएम योगी

September 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘दिल्ली के चक्कर छोड़ जमीन पर उतरें’, नितिन नवीन की बीजेपी प्रभारियों को सख्त हिदायत
  • भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश
  • यमुना सिटी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ई-ऑक्शन से जारी होंगे प्लॉट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.