Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

बीजेपी नेता को बचाने के लिए मामले को कमजोर कर रही दिल्ली पुलिस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
inspector
14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना को लेकर अपनी छवि और भारतीय जनता पार्टी के एक आरोपी नेता को बचाने के लिए पुलिस पीड़ित युवती का चरित्र हनन कर रही है। पार्टी नेता अलका लांबा ने यह भी कहा कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो और तीन महीने के भीतर सुनवाई पूरी की जाए ताकि दोषियों को सजा मिले और यह आगे के लिए एक नजीर बन सके।

पीएम मोदी और केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में ‘निर्भया’ मामले के समय जिन लोगों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का इस्तीफा मांगा था, वे आज दिल्ली और केंद्र की सत्ता में हैं, लेकिन वे अब न इस्तीफा मांग रहे हैं और न ही दे रहे हैं। अलका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक दशक पहले जिन्होंने राजधानी दिल्ली को ‘रेप कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा था, आज वही राजनीतिक दल- भाजपा और आम आदमी पार्टी सत्ता में हैं। उनका दिया हुआ ‘रेप कैपिटल ऑफ इंडिया’ का तमगा एक दशक बाद भी बरकरार है।”

भाजपा नेता को बचाने के लिए मामले को कमजोर कर रही पुलिस

उनका कहना था, ‘‘ पुलिस इस मामले को लगातार क्यों कमजोर कर रही है? दिल्ली पुलिस पर दबाव है क्योंकि इस अपराध में शामिल एक व्यक्ति का नाम मनोज मित्तल है। कौन है मनोज मित्तल? मनोज मित्तल दिल्ली के मंगोलपुरी में भाजपा का सह-संयोजक है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भजापा के दबाव में दिल्ली पुलिस भाजपा के इस नेता को बचाने के लिए मामले को कमजोर कर रही है।” कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘निधि नामक युवती को घटना के तीन दिनों बाद दिल्ली पुलिस मीडिया के सामने लाती है और बयान दिलवाती है। पुलिस अपनी छवि बचाने और भाजपा नेता को बचाने के लिए पीड़िता का चरित्र हनन कर रही है।”

मामले में निष्पक्षता से जांच पूरी की जाए

उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक ऐसा पुलिस आयुक्त चाहिए जो राजधानी के चप्पे-चप्पे को जानता हो और अपराध पर अंकुश लगा सके। उन्होंने यह सवाल किया कि अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अलका ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच पूरी की जाए, त्वरित अदालत में मामला चलाया जाए और तीन महीने में सुनवाई पूरी हो।” गौरतलब है कि नया साल शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की युवती को कार से करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने की घटना हुई जिसमें युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस के लिए मीडिया है सास!

October 11, 2022
Chairman of Coal India Limited, P.M. Offering

वेकोलि के दौरे पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद

July 5, 2023
शिक्षा और शराब

उत्तराखंड में शिक्षा और शराब पर जंग, शराब पर छूट शिक्षा में लूट!

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.