Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

सतीश कौशिक मौत : अब जांच अधिकारी पर उठे सवाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 14, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
Satish Kaushik
29
SHARES
954
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : अब फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की मौत मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह पर सवाल उठे हैं। अभिनेता की मौत पर सवाल उठाकर हड़कंप मचा देने वाली महिला सान्वी मालू ने फिर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखा है और जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है। महिला ने पत्र में कहा है कि जांच अधिकारी भ्रष्ट है और वह उसके दुष्कर्म मामले में सबूत मिटा चुका है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सान्वी मालू को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा तो उसने जांच में शामिल होने से इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि जब तक पुलिस जांच अधिकारी को नहीं बदलेगी, तब तक वह जांच में शामिल नहीं होगी।

उसने बताया कि जांच अधिकारी ने उसके मामले के बहुत ही महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट कर और अवैध रूप से हटाकर उसके आरोपी पति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने उसके मामले की जांच के दौरान अंडर गार्मेंट्स, सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर जैसे सबूत को नष्ट कर चुके हैं। इसकी वह पहले भी शिकायत कर चुकी है। उसने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी उसके पति विकास मालू और उसके साथियों के साथ पूरी तरह से मिले हुए हैं। इस तथ्य की पुष्टि इस बात से की जा सकती है कि पिछले साल 22 नवंबर को जब पुलिस टीम ने उसके साथ पुष्पांजलि स्थित मालू फार्म पर छापा मारा। सभी आरोपी उस समय फार्म हाउस में मौजूद थे, लेकिन विजय सिंह ने जान बूझकर उन्हें गिरफ्तार करने के बजाए भागने में मदद की।

इन्हें भी पढ़े

Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
CM Rekha Gupta

यमुना की सफाई के लिए CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ऐप, स्वच्छ यमुना प्रहरी अभियान शुरू

October 2, 2026
Load More

उसने सीसीटीवी और डीवीआर को जब्त नहीं किया। उसने आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए दस दिन का नोटिस जारी किया। इस दौरान विकास मालू को सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने का काफी समय मिल गया। उन्होंने इसे साबित करने के लिए वीडियो रिकार्डिंग पेश करने की बात कही है। पत्र में उसने लिखा है कि द्वारका जिला अदालत ने भी निरीक्षक विजय सिंह की जांच को अनुचित बताया है। अदालत ने 16 जनवरी को आदेश जारी कर जांच अधिकारी, कापसहेड़ा थाना प्रभारी और एसीपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त को निर्देश दिया है। अदालत जांच अधिकारी को बदलने का आदेश जारी कर चुका है। इसके बावजूद सतीश कौशिक की मौत की जांच भी उसी अधिकारी को सौंपी गई है।

कारोबारी समेत 20 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है पुलिस

अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के मामले में पुलिस अब तक फार्म हाउस के मालिक विकास मालू समेत 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसी बीच विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने अपने पति पर सतीश कौशिक की हत्या करने का आरोप लगा दिया है। पुलिस इस मामले में 174 सीआरपीसी के तहत जांच कर रही है। पुलिस ने विकास मालू का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने सतीश कौशिक की तबीयत खराब होने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने की बात सामने आई है। हालांकि विकास मालू की पत्नी के आरोप के बाद पुलिस सभी पहलू पर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने विकास की पत्नी सान्वी को सोमवार 11 बजे तक जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा था, लेकिन उसने जांच अधिकारी बदलने की मांग करते हुए आने से इंकार कर दिया। इस वजह से  उसका बयान नहीं हो पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सान्वी को दोबारा नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा।

पुलिस ने खून जांच के लिए एफएसएल भेजा

सान्वी ने जो आरोप लगाए हैं, सारे सवाल उसी पर आधारित होंगे। उसने आरोप लगाया था कि पार्टी के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल होता था। इसलिए पुलिस ने उनके आरोपों के बाद सतीश कौशिक के खून के नमूनों को एफएसएल जांच के लिए भेजा है। पुलिस यह देखना चाहती है कि सतीश कौशिक के खून में को किसी तरह की कोई नशा या अन्य कोई पदार्थ के अंश तो मौजूद नहीं थे। पुलिस टीम ने सतीश कौशिक के हार्ट और लंग्स की भी हिस्टोपैथोलॉजी जांच कराने के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में नमूने भेजे हैं।

पुलिस ने कौशिक का विसरा भी जांच के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने फार्म हाउस की जांच करने के बाद वहां से सारे साक्ष्य हासिल किए हैं। यह फार्म हाउस कुबेर ग्रूप के मालिक विकास मालू का है। अभिनेता रात में इसी फार्म हाउस में रुके थे और देर रात उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। सतीश कौशिक को उनका मैनेजर फोर्टिस अस्पताल लेकर गए थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच के दौरान अब तक पुलिस कौशिक के निजी सचिव, फार्म हाउस के मालिक, गार्ड और फार्म हाउस में पार्टी में मौजूद मेहमान समेत 20 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
election

भारतीय राजनीति में इतिहास रचेंगे बड़े फैसले!

May 10, 2024

सहवाग की याद दिलाई… धज्जियां उड़ा दीं, कोंस्टास की बैटिंग के कायल हुए रवि शास्त्री

December 27, 2024
भारतीय विचार के मजबूत स्तंभ ‘11 महानायक’

भारतीय विचार के मजबूत स्तंभ ‘11 महानायक’

April 25, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.