Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली: होटल में बनाते थे कपल की ब्लू फिल्म और करते थे ब्लैकमेल, मामला खुला तो पुलिस भी दंग रह गई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
अश्लील वीडियो
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पैसे के लिए लोग कितनी नीच हरकतों पर उतर सकते हैं, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है। सोचिए, होटलों में वहां के स्टाफ ही ऐसे घिनौने काम कर रहे हैं कि सुनकर कलेजा मुंह को आ जाए। द्वारका के एक होटल में ठहरे एक कपल की तब पांव तले जमीन खिसक गई जब उनके इंस्टाग्राम पर एक धमकी भरा मेसेज दिखा। किसी ने उन्हें कहा कि वो होटल द ग्रेट इन में वो रुके थे। वहां उनके बिताए रोमांस के पलों का वीडियो उसके पास है। अगर 5 लाख रुपये नहीं दिया तो इसे यूट्यूब पर डाल दिया जाएगा। इसलिए या तो पैसे दे दो या फिर तुम्हारे इन निजी पलों को दुनिया देखेगी। यह मेसेज देखकर पीड़ित भौंचक रह गया। हालत ऐसी कि काटो तो खून नहीं। आखिर करे तो क्या? ब्लैकमेलर से निपटा जाए तो कैसे? आखिरकार कपल ने मन बना लिया कि ब्लैकमेलर के आगे घुटने नहीं टेकना है बल्कि उसे सबक सिखाना है। बस बात पहुंच गई दिल्ली पुलिस तक।

पुलिस ने मामले की तहकीकात की और पता चला कि होटल का रिसेस्पशनिस्ट ही ब्लैकमेलिंग रैकेट का मास्टरमाइंड है। उसने दो दोस्तों को होटल द ग्रेट इन में नौकरी दिला दी। वो नौकरी करने के अलावा इसी फिराक में रहा करते थे कि कोई कपल आए तो उनकी ब्लू फिल्म बना लूं। द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने कहा, ‘एक पीड़ित की शिकायत पर उगाही और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसीपी राम अवतार, इंस्पेक्टर जगदीश कुमार और अन्य पुलिसवालों के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसने जांच शुरू की।’ जांच टीम को पता चल गया कि संदिग्धों ने ब्लैकमेलिंग के लिए इंस्टाग्राम की किस आईडी का इस्तेमाल किया था। उस आईडी से जो मोबाइल नंबर कनेक्ट था, वह उत्तर प्रदेश में हापुड़ के मोन टोंक का था। हालांकि, पता फर्जी निकला।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

March 22, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में हुई माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

March 20, 2026
Load More

हापुड़ से पकड़ाया विजय और हो गया भंडाफोड़
तब पुलिस ने साइबर टूल्स के इस्तेमाल से हापुड़ में एक आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। विजय ने पूछताछ में ब्लैकमेलिंग के धंधे में लिप्त होने का अपना गुनाह कबूल कर लिया। बारी थी उसके साथियों के खुलासे की। पुलिस ने कड़ाई की तो उसने बता दिया कि अंकुर और दिनेश इस घिनौने धंधें में शामिल हैं। विजय ने पुलिस को बताया कि वह पहले अपनी कम कमाई से खिन्न रहता था। इसलिए मई 2022 में द ग्रेट इन होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी जॉइन कर ली। वह वहां का हाउस कीपिंग का इन-चार्ज भी था। वहीं पर ज्यादा कमाई के लिए उसके दिमाग में होटल में रुकने वालों के ब्लू फिल्म बनाने का विचार कौंधा। यूं तो विजय ने अगस्त 2022 में वह नौकरी छोड़ दी, लेकिन अपने दोस्तों अंकुर और दिनेश से कहा कि वो होटल में रहकर इस धंधे को आगे बढ़ाते रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने फर्जी पते पर सिम कार्ड जारी करने वाले दुकानदार दीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने बताया कि उसके पास से पांच मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, 54 ब्लैंक सिम कार्ड और एक बायोमेट्रिक मशीन बरामद किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sanjay Raut

संजय राउत बोले – 20 दिन में गिर जाएगी शिंदे-फडणवीस सरकार, जारी हो चुका ‘डेथ वारंट’

April 23, 2023
Uttarakhand Silver Jubilee celebrated in Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा में मनाई गई उत्तराखंड रजत जयंती, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुआ विचार मंथन

November 11, 2025
cm yogi

7 वर्षों के अंदर दोगुना हुआ UP का बजट : सीएम योगी

February 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार
  • कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.