Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

घूसखोर GST अफसर को रंगे हाथ पकड़ने गई CBI के साथ ही हो गया खेल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 5, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
CBI
26
SHARES
864
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई : घूसखोर अफसर को रंगेहाथ पकड़ने जा रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साथ ही खेल हो गया है. दरअसल, जीएसटी के एक अफसर को घूसखोरी के मामले में सीबीआई पकड़ने जा रही थी. सीबीआई के कहने पर कारोबारी 25 लाख की रिश्वत देने के लिए तैयार हो गया और बैग में पैसे लेकर एक जगह पहुंच गया. वह अफसर का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक पर दो लोग आए और बैग लेकर फरार हो गए. दोनों आरोपी अफसर के ही लोग बताए जा रहे हैं.

सीबीआई की टीम ने बाइक पर सवार दोनों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए. उधर अफसर भी भाग निकला. घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी सीबीआई की टीम अभी तक आरोपी अफसर और उसके दोनों साथियों को पकड़ नहीं पाई है. सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है और तीनों की तलाश तेज कर दी है.

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

March 22, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में हुई माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

March 20, 2026
Load More

क्या है पूरा मामला

एफआईआर के मुताबिक, 20 अप्रैल 2023 को कारोबारी जितेंद्र लूनावत ने अपने करीबी दोस्त अर्पित जगेतिया की ओर से सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार उसका दोस्त अर्पित जगेटिया सोने की खरीद-फरोख्त का काम करता है. सर्राफा बाजार में आपसी लेन-देन में अनियमितता को लेकर उन पर सेंट्रल जीएसटी में केस चल रहा है.

सीबीआई को अपनी शिकायत में कारोबारी ने आरोप लगाया कि सेंट्रल जीएसटी सुपरिंटेंडेंट धीरेंद्र कुमार ने जेल में डालने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी. व्यवसायी जितेंद्र लूनावत को 20 अप्रैल की रात करीब 8 बजे उनके दोस्त और सर्राफा व्यापारी अर्पित जगेतिया का वॉट्सऐप कॉल आया और बताया कि वह सेंट्रल जीएसटी की कस्टडी में हैं.

अर्पित जगेतिया ने कहा कि सेंट्रल जीएसटी अधिकारी ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और अगर पैसा नहीं दिया तो सेंट्रल जीएसटी उसे आज रात ही गिरफ्तार कर लेगी. जितेंद्र लूनावत ने अर्पित से कहा कि इतने कम समय में एक करोड़ की राशि का इंतजाम करना संभव नहीं है, जिसके बाद अर्पित जगेतिया ने फोन को होल्ड पर रखकर आरोपी सेंट्रल जीएसटी सुपरिंटेंडेंट धीरेंद्र कुमार से बात की और जितेंद्र लूनावत से कहा कि पैसे आज ही मिल जाएंगे. तभी कुछ होगा.

काफी बातचीत के बाद पहले 80 लाख और अंत में 50 लाख का सौदा हुआ, जिसमें आरोपी सेंट्रल जीएसटी सुपरिटेंडेंट धीरेंद्र कुमार अगले कुछ घंटों में 25 लाख देने और बाकी 25 लाख दूसरे दिन लेने को तैयार हो गया. कारोबारी अर्पित जगेतिया ने पैसों का इंतजाम कर चर्चगेट स्थित सेंट्रल जीएसटी ऑफिस पहुंचकर जितेंद्र से फोन करने को कहा.

इस वॉट्सऐप कॉल को जितेंद्र लूनावत ने अपने दूसरे फोन से रिकॉर्ड किया था. वह किसी तरह की रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी जानकारी सीबीआई को दी. सीबीआई के मुताबिक, जितेंद्र लूनावत 25 लाख रुपये लेकर मौके पर पहुंचा, जहां अचानक एक बाइक सवार उसके पास आया और उससे पैसे ले गया.

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई बाइकर को रंगे हाथों पकड़ना चाहती थी लेकिन जब बाइकर उनके हाथ से निकल गया तो सीबीआई की एक टीम चर्चगेट स्थित सेंट्रल जीएसटी ऑफिस पहुंची, जहां से सीसीटीवी फुटेज जब्त किए और अर्पित जगेतिया के खिलाफ केस की कॉपी बरामद की.

वहीं सीबीआई की एक अन्य टीम ने धीरेंद्र कुमार की तलाश में उनके घर पर छापा मारा, लेकिन न ही पैसे मिले और न ही अधीक्षक धीरेंद्र कुमार. सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने उस बाइकर का पता लगाना शुरू किया, जिससे 20 अप्रैल की रात को पैसे प्राप्त हुए थे. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सीबीआई ने तलाश शुरू की और पाया कि पंजीकृत बाइक अमृतलाल शंखला की है.

सीबीआई की टीम ने अमृतलाल शंखला से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था.  घटना के 4 दिन बाद सीबीआई की टीम अमृतलाल शंखला के भिवंडी स्थित घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं था. सीबीआई की टीम ने जब अमृतलाल शंखला की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि अमृतलाल शंखला 20 अप्रैल की रात घर नहीं आया, वह 21 अप्रैल की सुबह घर आया.

अमृतलाल शंखला ने अपनी पत्नी को बताया कि केंद्रीय जीएसटी अधीक्षक धीरेंद्र कुमार के निर्देश पर उसने और उसकी आभूषण की दुकान में काम करने वाले बबन ने एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये लिए थे, लेकिन अब सीबीआई उसके पीछे है. अमृतलाल ने अपनी पत्नी से कहा कि वह और बबन मुश्किल में हैं.

सीबीआई द्वारा दर्ज इस मामले में केंद्रीय जीएसटी अधीक्षक धीरेंद्र कुमार समेत अब अमृतलाल शंखला और बबन तीनों फरार हैं. उधर, जिस तरह से वह गायब हुआ, उसी रात सीबीआई की एक टीम धीरेंद्र कुमार के घर पर भी रुकी थी, लेकिन वह घर पर नहीं आया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
opposition to unite

विपक्ष की अपनी ढफली, अपना राग!

February 1, 2023

मंत्री गणेश जोशी ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का किया अनावरण

November 24, 2023
CM Dhami

सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न

September 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार
  • कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.