Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नीतीश के बयान पर राजनीतिक बखेड़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 9, 2023
in राज्य, विशेष
A A
nitish kumar
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर विधानसभा में दिए बयान पर राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के गुना में एक रैली में नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए सवाल किया कि विपक्षी दलों के दूसरे नेता इस पर चुप क्यों हैं। हालांकि, नीतीश कुमार ने अपने बयान पर बुधवार को माफी मांग ली।

इन्हें भी पढ़े

Yamuna City

यमुना सिटी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ई-ऑक्शन से जारी होंगे प्लॉट

September 29, 2026
The CEO said, "Do you come here to study or to play politics?"

किताब मांगने पहुंची छात्राएं, CEO बोले – पढ़ने आती हो या राजनीति करने..!

September 29, 2026
Pitru Paksha

गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य

September 28, 2026
चारधाम यात्रा

दो दिन बाद चार धाम यात्रा फिर शुरू, तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

September 28, 2026
Load More

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि विधानसभा में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। मोदी ने चुनावी जनसभा के दौरान कहा, विपक्षी गठबंधन के नेताओं की महिलाओं के सम्मान की जरा भी परवाह नहीं है। विधानसभा के अंदर भी महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि सदन में ऐसी भाषा के इस्तेमाल के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

नीतीश ने मंगलवार को विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कथित तौर एक टिप्पणी की थी, जिस पर बाद में विवाद हो गया। मोदी ने सवाल किया कि ऐसी सोच वाले क्या महिलाओं का सम्मान व उनकी सुरक्षा कर पाएंगे। साथ ही कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के लिए महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। महिला समाज के उत्थान के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

तीसरे कार्यकाल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

मोदी ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंह से ऐसी बातें गलती से निकल गई होंगी। उन्हें इस बात का पछतावा भी हो रहा है। उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है। इसलिए अब इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं होनी चाहिए।- राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बिहार

नीतीश कुमार एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं। जिस तरह से उन्होंने वहां बात की वह गलत थी। वह कह सकते थे कि यदि महिलाएं शिक्षित होंगी, तो वे तय कर सकती हैं कि उन्हें बच्चे कब पैदा करने हैं। -असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम नेता

बिहार के मुख्यमंत्री ने बयान पर खेद जताया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिए गए अपने वक्तव्य को लेकर बुधवार को सदन में खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद महिला सशक्तीकरण था। उन्होंने बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में खुद अपनी निंदा की। यही नहीं, अपने वक्तव्य की आलोचना करने वालों का अभिनंदन भी किया। इसके पहले उन्होंने विधानसभा के बाहर पत्रकारों के समक्ष भी अपने बयान पर खेद प्रकट किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कल तो सबकुछ ठीक था, लेकिन उन्हे (भाजपा को) दिल्ली से ऐसा करने के लिए संदेश आया है, इसीलिए आज इस तरह हगामा कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal

केजरीवाल को बेल… अब बदलेगा दिल्ली का खेल ?

May 10, 2024
cm kejriwal

जंग हारकर भी केजरीवाल ने कुछ कर लिया हासिल!

August 8, 2023
pm modi mohan bhagwat

मोदी क्यों नहीं चलते भागवत की राह?

October 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.