Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अमेरिकी पैट्रियट को रूस ने किया धुआं-धुआं, लेकिन एस-300 को क्यों उड़ाया!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 4, 2024
in विश्व
A A
Russia destroyed the American Patriot
16
SHARES
526
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन में दो अमेरिकी पैट्रियट और एक एस-300 मिसाइल सिस्टम को नष्ट करने का दावा किया है। इन हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना कर रही थी। रूस ने यूक्रेनी सेना के एयर डिफेंस सिस्टमों को निशाना बनाने के लिए स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स, तोप और ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

रूस ने अमेरिकी पैट्रियट को किया तबाह

इन्हें भी पढ़े

Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
Netanyahu

3 देशों पर नेतन्याहू की नजरें टेढ़ीं…तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस से क्यों चिढ़ा इजराइल?

September 25, 2026
AI

AI की अगली महाशक्ति कौन?

September 25, 2026
ukraine-russia

जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

September 24, 2026
Load More

मॉस्को: रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन में दो अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल सिस्टम को नष्ट कर दिय है। इसके अलावा एक एस-300 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया गया है। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने चार एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम के लॉन्चरों पर हमला करने के लिए स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स, मिसाइल, तोप और ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इस हमले में दो अमेरिकी निर्मित पैट्रियट, एक फ्रांसीसी निर्मित एसएएमपी-टी और जर्मनी में निर्मित एक आईआरआईएस-टी शामिल हैं। रूस ने यह भी दावा किया है कि इन हमलों में यूक्रेनी सेना के तीन रडार स्ट्रेशनों, छह फील्ड गोला-बारूद डिपो को भी नष्ट कर दिया गया है।

रूस ने एस-300 को किया धुआं-धुआं

रूस के इस हमले में सबसे अधिक चर्चा एस-300 मिसाइल सिस्टम को नष्ट करने को लेकर हो रही है। एस-300 का इस्तेमाल रूसी सेना भी करती है। यह सोवियत संघ के समय का एक हथियार है, जो यूक्रेन के पास भी मौजूद है। यूक्रेनी सेना एस-300 को मुख्य एंटी मिसाइल सिस्टम के तौर पर उपयोग करती है। ऐसे में रूस ने यूक्रेनी सेना के पास मौजूद एस-300 को निशाना बनाया है। पिछली गर्मियों में रूसी सेना ने दावा किया था कि उसने कीव में किंजल हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला करके एक रडार स्टेशन और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के पांच लॉन्चरों को नष्ट कर दिया था। हालांकि, बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये हथियार ऑपरेशनल हैं।

S-300 मिसाइल सिस्टम कितना शक्तिशाली

S-300 पूर्व सोवियत संघ में बना एक लंबी दूरी का सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है। इसका निर्माण एनपीओ अल्माज ने किया है। इसे खासतौर पर सोवियत वायु सेना के लिए हवाई हमलों और क्रूज मिसाइलों से बचाव के लिए बनाया गया था। एस-300 को अभी भी सक्रिय उपयोग में सबसे शक्तिशाली विमानभेदी मिसाइल सिस्टम में से एक माना जाता है। इसका उपयोग बुल्गारिया और ग्रीस के साथ-साथ रूस, यूक्रेन और अन्य पूर्व पूर्वी ब्लॉक के कई देश करते हैं। इसके अलावा चीन, ईरान और एशिया के कई देशों को भी एस-300 डिफेंस सिस्टम को सप्लाई किया गया है।

आटोमेटिक है एस-300 मिसाइल सिस्टम

एस-300 पूरी तरह से ऑटोमेटिक सिस्टम है, हालांकि इसका मैनुअल ऑपरेशन भी संभव है। हर एक टॉरगेटिंग रडार सेंट्रल कमांड पोस्ट के लिए लक्ष्य को साधने में सहायता करता है। कमांड पोस्ट टारगेटिंग रडार से प्राप्त डेटा की तुलना करता है और गलत लक्ष्यों को फिल्टर करता है। सेंट्र्ल कमांड पोस्ट में एक्टिव और पैसिव दोनों टारगेट डिटेक्शन मोड है। मिसाइलों की कमांड पोस्ट से अधिकतम सीमा 40 किलोमीटर (25 मील) है। एस-300 में समय के साथ कई बदलाव किए गए हैं। वर्तमान में इसके तीन मेन वेरिएंट सर्विस में हैं, जिनके नाम S-300V, S-300P, S-300F हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Himalay

हिमालय दिवस: विकास की अंधी दौड़ को स्वीकार नहीं करता हिमालय!

September 7, 2023
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के भाषण के दौरान बार-बार क्यों निकली रूल बुक, जानें

July 1, 2024
pakistan vs india weapons

पाकिस्तान देखेगा भारत की हथियारों की ताकत…युद्ध का फाइनल ऐलान !

April 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.