Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

जब सहवाग के चौके-छक्कों से थर्रा उठा था पाकिस्तान…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 29, 2024
in खेल
A A
8
SHARES
267
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 29 मार्च का दिन काफी स्पेशल है. 20 साल पहले यानी 2004 में इसी दिन भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया था. सहवाग ने तब पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली थी. इस तिहरे शतक ने सहवाग को ‘मुल्तान का सुल्तान’ बना दिया. साथ ही वीरू ने टेस्ट क्रिकेट को भी वनडे स्टाइल में खेलने की अपनी छवि से पूरे क्रिकेट जगत को वाकिफ कराया.
राहुल द्रविड़ ने की थी उस मैच में कप्तानी

बता दें कि उस साल भारतीय टीम तीन टेस्ट और पांच वनडे मुकाबले खेलने के लिए पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर गई थी. दौरे का आगाज ही मुल्तान से हुआ, जहां टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. मुल्तान टेस्ट मैच में सौरव गांगुली नहीं खेल पाए थे और उनकी अनुपस्थिति में राहुल द्रविड़ ने कप्तानी संभाली.

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

राहुल द्रविड़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टेस्ट मैच के पहले दिन (28 मार्च) भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार बैटिंग की. वीरेंद्र सहवाग ने आकाश चोपड़ा के साथ मिलकर 39.4 ओवरों में 160 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. हालांकि इस पार्टनरशिप में चोपड़ा का योगदान महज 42 रनों का था. जब चोपड़ा आउट हुए तब तक सहवाग अपना शतक पूरा कर चुके थे. सहवाग ने तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की बॉल पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था.

आकाश चोपड़ा के बाद कप्तान राहुल द्रविड़ (6) जरूर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन वीरेंद्र सहवाग के इरादे कुछ और ही थे और उन्होंने रनों की बारिश जारी रखी. सहवाग को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का साथ मिला. दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया और जमकर रन बटोरे. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट पर 356 रन बना डाले. इनमें से 228 रन तो अकेले सहवाग के बल्ले से निकले थे.

मुश्ताक की गेंद पर लगाया गया वो यादगार सिक्स…

अब मैच के दूसरे दिन यानी 29 मार्च को वीरेंद्र सहवाग से तिहरे शतक की उम्मीद थी. सहवाग भारतीय फैन्स को बिल्कुल निराश नहीं किया. लंच के कुछ देर बाद ही सहवाग ने स्पिनर सकलैन मुश्ताक की गेंद पर छक्का जड़कर तिहरा शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही सहवाग टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. सहवाग ने सिर्फ 364 गेंदों में यह अनोखी उपलब्धि हासिल की, जिसमें 38 चौके एवं छह छक्के शामिल रहे.

सहवाग तिहरा शतक बनाने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 309 रनों के निजी स्कोर पर उन्हें मोहम्मद सामी ने चलता किया था. सहवाग और सचिन के बीच तीसरे विकेट के लिए 336 रनों की साझेदारी हुई थी. सहवाग के बाद सचिन ने युवराज सिंह (59 रन) के साथ शतकीय साझेदारी करके भारत को काफी बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.

भारत ने मैच में हासिल की थी धांसू जीत

भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 675 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी. हालांकि कार्यवाहक कप्तान राहुल द्रविड़ के पारी घोषित करने के फैसले पर खूब सवाल खड़े हुए थे क्योंकि सचिन उस समय 194 रनों के स्कोर पर नाबाद थे. भारतीय टीम उस मैच को पारी और 52 रनों से जीतने में सफल रही थी. सहवाग ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए थे.

पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग का धांसू रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सहवाग का बल्ला जमकर गरजा. सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में 91.14 की औसत से 1276 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले. सहवाग ने ओवरऑल 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए थे, जिनमें 23 शतक शामिल रहे. टेस्ट क्रिकेट में वीरू का उच्चतम स्कोर 319 रहा, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. वह दो तिहरा शतक लगाने वाले टीम इंडिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.

वनडे इंटरनेशनल की बात की जाए तो, वीरेंद्र सहवाग ने 251 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 8283 रन बनाए थे. वनडे इंटरनेशनल में सहवाग का उच्चतम 219 रन रहा. सहवाग ने 19 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिसमें उनके नाम पर 394 रन दर्ज हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सरखेत आपदा के पुनर्वास की समीक्षा बैठक

January 12, 2023
बस और टेंपो

वृंदावन में स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, मां-बेटी घायल

April 24, 2025
Rajya Sabha

राज्यसभा में बिना बहुमत के भी कैसे सरकार पास करा सकती है UCC बिल, समझें- पूरा गणित

June 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.