Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

‘शादी करवाओ नहीं तो लीक कर दूंगा वीडियो’…होने वाले दूल्हे ने लड़की की मां को धमकाया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 26, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
wedding
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बिहार के बगहा में शादी कैंसिल होने के बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी. दरअसल, बगहा के एक गांव की लड़की की शादी यूपी में तय हुई थी. तीन महीने बीतने के बाद लड़की के परिजनों ने हाेने वाले दूल्हे के रहन-सहन को देखते हुए शादी से इनकार कर दिया. लड़के को ये बात नागवार गुजरी.

उसने लड़की की मां को लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए. फिर धमकी देते हुए कहा कि अगर उसकी शादी नहीं हुई, तो वो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. घटना के बाद लड़की की मां थाने पहुंची और उसने आरोपी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा कि गांव की अपने रिश्तेदार के बेटे से शादी कराने के लिए लड़की के परिजनों को तैयार किया. सुमित्रा देवी के कहने पर उन्होंने यूपी के घुघली थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी चंदेश्वर चौधरी से बेटी की शादी तय की. शादी की मीडिएटर बनी सुमित्रा देवी ने दूल्हे को लड़की का मोबाइल नंबर दिया. दोनों के बीच बात होने लगी और फिर दूल्हा लड़की पर प्रेशर बनाकर उसे अश्लील वीडियो कॉल करने लगा. इस दौरान उसने लड़की के कई सारे वीडियो रिकॉर्ड कर लिए.

जब लड़की के परिजनों को पता चला कि दूल्हे का रहन-सहन और व्यवहार ठीक नहीं है. उन्होंने शादी तोड़ दी. जिसके बाद गुस्से में दूल्हे ने लड़की की मां को कई सारे अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर धमकी दी और युवती से शादी करने का दवाब बनाने लगाा.

पीड़िता की मां ने बताया कि 19 अप्रैल को सुमित्रा देवी के घर चंदेश्वर चौधरी, रमेश चौधरी और धीरेन्द्र चौधरी आए और लड़की को बहला फसुलाकर बगहा बाजार ले गए. वहां उन्होंने उसे वीडियो दिखाई और धमकी देते हुए शादी करने के लिए कहा.

महिला थाने के SHO धर्मवीर भारती ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल जांच चल रही है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vedanta through fraudulent Gram Sabhas

रायगढ़ा में नियमों की धज्जियां उड़ा रही वेदांता!

April 28, 2026

विजयदशमी समापन पर हुआ भंडारे का आयोजन

October 6, 2022

झंडेवाला मंदिर में हुआ गोपाष्टमी पर गोपूजन का कार्यक्रम

November 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.