Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

तेजिंदरपाल बग्गा का केजरीवाल के खिलाफ वो ट्वीट जिस वजह से पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 6, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
तेजिंदरपाल बग्गा
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस आपस में उलझी हुई हैं। तीन राज्यों की पुलिस के उलझने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार सुबह बग्गा को वेस्ट दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। उधर बग्गा को लेकर पंजाब जा रही पुलिस टीम के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। वहां दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई और हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। अब दिल्ली पुलिस बग्गा को साथ लेकर आ रही है। सुबह से ही नाटकीय घटनाक्रम जारी हैं। लेकिन बग्गा ने ऐसा क्या गुनाह किया जो उन्हें गिरफ्तार किया गया, उनका वह कौन सा ट्वीट था जो उन्हें मुसीबत में डाल दिया। आइए जानते हैं।

बग्गा की गिरफ्तारी के केंद्र में हाल में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से जुड़ी विवाद है। दिल्ली विधानसभा का सत्र चल रहा था और बीजेपी मांग कर रही थी कि कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार की कहानी कहने वाली फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया जाए। जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कश्मीर फाइल्स फिल्म को झूठी बताते हुए कहा कि फिल्ममेकर से कहिए यूट्यूब पर अपलोड कर दें, फ्री में सब देख लेंगे। ‘कश्मीर फाइल्स’ को झूठी बताए जाने से भड़के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसी दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया।

इन्हें भी पढ़े

no puc no fuel

दिल्ली में आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’, प्रदूषण पर सरकार की सख्ती

October 1, 2026
Delhi Jal Board

दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प

September 30, 2026
Umar Khalid and Sharjeel Imam

दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नहीं दी जमानत

September 30, 2026
AI traffic

दिल्ली में ‘वन नेटवर्क, स्मार्ट ट्रैफिक’ मंजूर, गाड़ियों की रोकेंगे चोरी और ट्रैफिक करेंगे दुरुस्त

September 30, 2026
Load More

क्या था वो ट्वीट
बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘जब 100 ह#@$% मरे होंगे तब जाकर कहीं एक अरविंद केजरीवाल पैदा होता होगा।’ बग्गा के इसी ट्वीट से उनकी मुसीबत बढ़ गई। पंजाब में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। तब बग्गा ने कहा था कि एक नहीं, 100 एफआईआर कर लो, अगर अरविंद केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठ बोलेंगे तो, ठहाके लगाएंगे तो मैं छोड़ने वाला नहीं हूं।

पंजाब पुलिस का क्या कहना है
बग्गा को गिरफ्तार करने वाली पंजाब पुलिस का कहना है कि बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट और बयानों से अलग-अलग समुदायों में दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने भड़काऊ बयान दिए हैं और अफवाह फैलाए हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान बग्गा ने कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल को धमकाया था। पंजाब पुलिस का कहना है कि बग्गा को जांच में शामिल होने के लिए 9 अप्रैल, 11 अप्रैल, 15 अप्रैल, 22 अप्रैल और 28 अप्रैल को 5 नोटिस जारी किए गए लेकिन वह जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ax-4 mission

शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा, 450 किमी दूर ISS तक 28 घंटे का रोमांचक सफर !

June 25, 2025

नेत्रदान से नेत्रहीनों की जिंदगियों में खुशियां

January 4, 2023
ram mandir

शुभ घड़ी आ गई…राममय हुआ पूरा देश

January 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’, प्रदूषण पर सरकार की सख्ती
  • देशभर में लागू हो NRC, SIR पर बवाल के बीच RSS ने उठाई मांग
  • सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.