Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

लंदन में बनी हसीना सरकार गिराने की योजना, चीन-पाक ने रचा खूनी खेल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 7, 2024
in विश्व
A A
Sheikh Hasina
16
SHARES
542
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लंदन : बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की योजना लंदन में बनाई गई थी। इसमें पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का हाथ था। खुफिया रिपोर्टों में इसका खुलासा हुआ है। इस योजना के बाद ही बांग्लादेश में आरक्षण प्रणाली के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके परिणामस्वरूप शेख हसीना सरकार का पतन हुआ। बांग्लादेशी अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके पास बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक प्रमुख और खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान और सऊदी अरब में आईएसआई अधिकारियों के बीच बैठकों के सबूत हैं।

ऐसे हुई थी प्लानिंग?

इन्हें भी पढ़े

Cyclone Tej

अगले 48 घंटे में दबे पांव आएगा तूफान सेमपाका, इन इलाकों में अलर्ट जारी

November 7, 2026
malabar

भारत-जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया दिखाएंगे समुद्री ताकत

November 6, 2026
Trump

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत से ट्रंप की बढ़ेंगी मुश्किलें, क्या बदल जाएगा अमेरिकी राजनीति का रुख ?

November 5, 2026
s-400

रूस की भारत को बड़ी पेशकश, 5 और S-400 खरीदने पर मिलेगा अत्याधुनिक S-500 एयर डिफेंस सिस्टम

November 4, 2026
Load More

रिपोर्टों के अनुसार, इनमें कुछ बैठकें लंदन में भी हुईं। इन बैठकों में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की विस्तृत योजना तैयार की गई थी। बांग्लादेशी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इन बैठकों में देश के भीतर अस्थिरता फैलाने और सरकार को गिराने के उद्देश्य से विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा की गई थी। तारिक रहमान वर्तमान में निर्वासन में हैं। उन पर पहले भी बांग्लादेश में अस्थिरता फैलाने के आरोप लगे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा की शुरुआत में, एक्स पर कई “बांग्लादेश विरोधी” हैंडल लगातार विरोध को हवा दे रहे थे। शेख हसीना सरकार के खिलाफ 500 से अधिक नकारात्मक ट्वीट किए गए, जिनमें पाकिस्तानी हैंडल से किए गए ट्वीट भी शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का लक्ष्य हसीना की सरकार को अस्थिर करना और विपक्षी बीएनपी को सत्ता की कुर्सी पर बिठाना था।

बीएनपी को पाकिस्तान समर्थक और भारत का विरोधी माना जाता है। आईएसआई के माध्यम से चीन ने भी विरोध प्रदर्शनों को बढ़ाने में भूमिका निभाई, जिसके कारण हसीना को अंततः भारत भागना पड़ा। नौकरी में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन हसीना के खिलाफ एक व्यापक सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।

जमात-ए-इस्लामी ने रचा खेल

बांग्लादेशी खुफिया एजेंसियों की मानें तो बांग्लादेश की छात्र शाखा जमात-ए-इस्लामी और आईएसआई समर्थित इस्लामी छात्र शिबिर (आईसीएस) ने विरोध प्रदर्शनों को भड़काया। उन्होंने इस कदर कोहरामा मचाया ताकि हसीना कुर्सी छोड़कर भाग जाएं जिससे पाकिस्तान और चीन के समर्थन वाली सरकार सत्ता में आए। भारत विरोधी रुख के लिए मशहूर जमात-ए-इस्लामी का उद्देश्य छात्र विरोध को राजनीतिक आंदोलन में बदलना था। खुफिया जानकारी से पता चलता है कि इस्लामी छात्र शिबिर के सदस्यों ने कई महीनों तक सावधानीपूर्वक योजना बनाई थी। खुफिया सूत्रों ने बताया कि इस फंडिंग का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में सक्रिय चीनी संस्थाओं से आया है।

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया पर गतिविधियों की जांच करने पर पता चला कि आवामी लीग के खिलाफ ज्यादातर पोस्ट, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा के वीडियो और शेख हसीना को बदनाम करने वाले पोस्टर, बीएनपी और उससे जुड़े अकाउंट्स द्वारा शेयर किए जा रहे थे। इनमें से ज्यादातर पोस्ट को अमेरिका स्थित अकाउंट्स द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा था।

तारिक रहमान कौन हैं?

तारिक रहमान बांग्लादेश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में से एक हैं। वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक प्रमुख हैं और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं। तारिक रहमान का जन्म 20 नवंबर 1967 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा बांग्लादेश और विदेश में प्राप्त की और राजनीति में सक्रिय होने से पहले उन्होंने व्यापार के क्षेत्र में भी कार्य किया। तारिक रहमान ने बीएनपी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और पार्टी की राजनीतिक रणनीतियों और निर्णयों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तारिक रहमान पर कई बार भ्रष्टाचार और अस्थिरता फैलाने के आरोप लगे हैं, और वे कई वर्षों से निर्वासन में रह रहे हैं। बांग्लादेश सरकार ने उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं, जिनमें भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जगदीप धनखड़: सही पसंद

July 25, 2022

5 राज्यों का चुनावी रण: बंगाल में ममता की अग्निपरीक्षा, असम में बीजेपी की हैट्रिक की चुनौती, दक्षिण में क्षेत्रीय दलों की साख दांव पर

March 15, 2026
Allahabad High Court

सात फेरों के बिना हिन्दू विवाह वैध नहीं : इलाहबाद हाई कोर्ट

October 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.