Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ऑनलाइन इश्क पड़ गई भारी, 4 करोड़ से अधिक गंवाकर बेघर हुई महिला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 19, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
Fraud
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: साइबर अपराधी लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर उन्हें कैसे ठगते हैं, ऑस्ट्रेलिया से इसकी ताजा बानगी सामने आई है. जहां ऑनलाइन सच्चा प्यार ढूंढने के चक्कर में एक महिला 7,80,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (यानि 4.3 करोड़ रुपये से अधिक) गंवा बैठी. दरअसल, 33 साल की लंबी शादी टूटने के बाद से महिला सदमे में थी, और उससे उबरना मुश्किल हो रहा था. इस बीच, नए पार्टनर की तलाश में महिला ने ऑनलाइन डेटिंग शुरू की और सारी जमापूंजी गंवा बैठी और बेघर हो गई.

57 वर्षीय एनेट फोर्ड को ऑनलाइन डेटिंग का ऐसा चस्का लगा कि वह साइबर अपराधियों के झांसे में आ गईं. उनकी विलियम नाम के एक शख्स से ऑनलाइन मुलाकात हुई, जिसने कई दिनों की डेटिंग में उनका भरोसा जीतने के बाद एक दिन कहा कि वह काफी तनाव में है, क्योंकि कुआलालंपुर ऑफिस के बाहर एक झगड़े में उसका पर्स चोरी हो गया. फिर रुआंसा होकर एनेट से 5,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2.75 लाख रुपये से अधिक) की मदद मांगी, ताकि जरूरी घर खर्च पूरा कर सके.

इन्हें भी पढ़े

Bidupur 6-lane bridge

नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का बिदुपुर 6 लेन पुल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

November 13, 2026
The Tourism Department finally cracks the whip on the influential Suyash!

रसूखदार सुयश पर आखिर चला पर्यटन विभाग का डंडा..!

November 13, 2026
chhath puja

छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार

November 12, 2026
haridwar kumbh mela

हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

November 12, 2026
Load More

चौंकाने वाली बात ये है कि एनेट ने बिना कुछ सोचे-समझे भावनाओं में बहकर विलियम्स को पैसे दे भी दिए. अब स्कैमर फुल कॉन्फिडेंस में आ गया. इसके बाद उसने एनेट से कहा कि वह अस्पताल में है और डॉक्टर को पेमेंट करना है. महिला ने फिर पैसे दे दिए. ये भी पढ़ें: महिला को ऐसी चीज से है एलर्जी, सोच भी नहीं सकते आप, देखते ही लगती है कांपने

स्कैमर को लगा कि एनेट अब उनके चंगुल में हैं. इसके बाद हॉस्पिटल बिल, होटल में रुकने से लेकर स्टाफ को पैसे देने के नाम पर और उसने महिला से और पैसों की मांग की और कहा कि वह बैंक कार्ड्स नहीं चला पा रहा है. हालांकि, एनेट को शक हुआ और उन्होंने विलियम स्कैमर कहकर फटकार लगाई. लेकिन फिर से उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों आ गईं.

डेलीमेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा करके विलियम महिला से 3 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.65 करोड़ रुपये से अधिक) ऐंठ चुका था. महिला का आरोप है कि उसने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई रिसपॉन्स नहीं मिला. दिलचस्प बात ये है कि 2022 में एनेट फेसबुक पर नेल्सन नाम के एक अन्य स्कैमर से मिलीं और ऑनलाइन रोमांस के चक्कर में फिर से धोखाधड़ी का शिकार हो गईं. नेल्सन ने उनसे $280,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.54 करोड़ रुपये) वसूल लिए.

2023 में ऑस्ट्रेलिया में 3,200 से अधिक रोमांस स्कैम दर्ज किए गए, जिनमें लगभग 130 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. उपभोक्ता संरक्षण अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एआई संचालित डीपफेक टेक्नोलॉजी घोटालों को और भी अधिक विश्वसनीय बना रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Musical Gunj

छठ के पावन अवसर म्यूजिकल गुंज ने ‘हे दीनानाथ’ ऑडियो-वीडियो गीत का किया विमोचन

November 13, 2023

वेकोलि ने अन्नामृत फाउंडेशन को प्रदान किए 1000 इंसुलेटेड कंटेनर

April 9, 2024
Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई पुलिस, दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश, बिगड़ती सेहत के बीच कार्रवाई !

July 18, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.