सतीश मुखिया
मथुरा। भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा सीएसआर फण्ड से वृन्दावन में देवराह बाबा घाट पर लगाई गई 85 सोलर लाईटों से जगमग होगी। अब रात्रि के समय यहां आने वाले पर्यटक यमुनाजी व घाट को निहार सकेंगे। देवराह बाबा घाट पर इन लाइटों का मुख्य अतिथि मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादूर सिंह एवं भारतीय स्टेट बैंक के अपर महाप्रबन्धक राजीव मिश्रा के द्वारा घाट पर यमुना जी आरती एवं विधि विधान के साथ शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि एमवीडीए के उपाध्यक्ष श्याम बहादूर सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा देवराह बाबा घाट पर 85 सोलर लाइट लगवायीं गयीं हैं यह एक सराहनीय कार्य है। जिसके होने से वृन्दावन में देवराह बाबा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब अन्धेरे से निजात मिलेगी रोशनी की ओर एसबीआई ने एक कदम बढ़ाते हुए करीब 60 लाख रुपये सीएसआर फण्ड से खर्च किये हैं। इससे आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं में भी बढ़ोत्तरी होगी।
अपर महाप्रबन्धक राजीव मिश्रा ने कहा कि मथुरा जनपद में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए पहले शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को साईकल वितरण एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सोनोग्राफिक मशीन आदि उपकरणों को देते हुए सामज में अहम भूमिका निभायी है। इसी क्रम में वृन्दावन में देवराह बाबा घाट पर 85 सोलर ऊर्जा वाली लाईट करीब 60 लाख रुपये की लागत से लगवाई गयीं हैं जिससे वृन्दावन में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी और आगे भी भारतीय स्टेट बैंक सीएसआर फण्ड से समाजिक कार्यों को करती रहेग।
इस अवसर पर मथुरा जनपद के क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तम कुमार, इस्कॉन शाखा के प्रबन्धक अनुराग वर्मा, प्रबन्धक हरीओम शर्मा, प्रबन्धक मानव संसाधन सविता दहिया, छावनी शाखा प्रबन्धक एवं देवराह बाबा आश्रम के साधु सन्त आदि विशेष रूप से मौजुद रहे।







